{"_id":"67953e3bec0d6a7c760a6e8c","slug":"people-will-be-able-to-travel-through-lalganj-bypass-from-march-raebareli-news-c-101-1-slko1032-126491-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मार्च से लालगंज बाईपास से फर्राटा भर सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मार्च से लालगंज बाईपास से फर्राटा भर सकेंगे लोग
विज्ञापन
लालगंज कस्बा स्थित बाईपास मार्ग का निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर बना पुल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। रायबरेली-बांदा-टांडा हाईवे पर लालगंज में ध्वस्त हुए बाईपास के ओवरब्रिज से जल्द आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। अफसरों का दावा है कि मार्च तक बाईपास से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। क्षतिग्रस्त रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। बाईपास के आवागमन शुरू होने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग बने रेलवे ओवरब्रिज का 16 दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन किया था। छह माह के भीतर पुल के मुख्य हिस्से पर दरार आ गई थी। जिला प्रशासन ने 26 मई 2019 को क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। तब से बाईपास पर आवागमन बंद है। इससे नगर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों के नगर के भीतर से गुजरने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कई बार पुल की मरम्मत पूरी कर लेने की तिथियां दी गई, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका। इसको लेकर पिछले दिनों जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया और अफसरों को जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। एनएचएआई के पीडी नवरतन ने बताया कि बताया कि पुल की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। मार्च तक बाईपास से आवागमन चालू हो जाएगा।