फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People upset over the power crisis took to the streets, staged protests and blocked roads

Lucknow News: बिजली संकट से बिलबिलाए लोग सड़क पर उतरे, लगाया जाम-प्रदर्शन

Wed, 20 May 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
People upset over the power crisis took to the streets, staged protests and blocked roads
फैजुल्लागंज में उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ता व पुलिस।
लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच गहराते बिजली संकट से बेहाल जनता अब सड़क पर उतरने लगी है। फैजुल्लागंज में सोमवार देर रात पांच घंटे तक बिजली न आने से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता और कर्मचारियों से अभद्रता की। उधर, राजाजीपुरम के पाल तिराहा उपकेंद्र से जुड़े इलाके में बिजली गुल होने के विरोध में लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज में अन्ना मार्केट के पास की कॉलोनियों के करीब 15 हजार उपभोक्ता सोमवार को ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से परेशान रहे। मेहंदी लॉन के पास 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर और एमडी लॉन क्षेत्र में 250-250 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज बार-बार उड़ते रहे। ओवरलोडिंग से ककौली का फीडर भी लगातार ट्रिप करता रहा, जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनकारी जबरन कर्मियों को फ्यूज बांधने के लिए पकड़कर ले गए, जिससे काम में व्यवधान पड़ा। कर्मियों से अभद्रता भी की, जबकि तीन रात उपकेंद्र पर रुककर समस्याओं का निदान करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जानकीपुरम जोन में भी हालात खराब रहे। ओवरलोड के कारण एबीसी केबल जलने से जीपीआरए उपकेंद्र से जुड़ी आपूर्ति करीब चार घंटे तक ठप रही। सेक्टर-6, 4 और 5, जानकीपुरम विस्तार तथा सरस्वतीपुरम में एबीसी केबल जलने की घटनाएं सामने आईं। आदिलनगर स्थित अशरा हॉस्पिटल क्षेत्र में भी एबीसी केबल गर्म होकर जल गई।





फोटो भी

राजाजीपुरम में 12 घंटे तक गुल रही 1500 घरों की बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी



राजाजीपुरम। इलाके के पाल तिराहा उपकेंद्र से जुड़े 1500 घरों की बिजली सोमवार रात 12 घंटे तक गुल रही। इससे गुस्साए लोगों ने रात 12 से 2:30 बजे तक प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। हालांकि, विरोध-प्रदर्शन के बाद भी बिजली मंगलवार सुबह 11:30 बजे आई। इस कारण लोग सुबह पानी के लिए भी तरस गए।

उपभोक्ताओं ने बताया कि सरीपुरा, कनक सिटी, काला पहाड़ और कैम्पवेल रोड के एक्जान स्कूल के आसपास के करीब 1500 घरों की बिजली रात 11 बजे अचानक ठप हो गई। काफी देर बाद भी बिजली नहीं आई तो गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर भाग निकले। कोई सुनवाई न होने पर लोगों ने मोहान रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ढाई बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया घर भेजा। सुधीर अवस्थी, मो. शफीक, सज्जन बाजपेयी और अमित जायसवाल ने बताया कि 12 घंटे बाद बिजली लौटी। इस दौरान जेई मनीराम सिंह व एसडीओ को कई बार कॉल लगाई गई, पर किसी ने फोन नहीं उठाया।




दो बार जला ट्रांसफार्मर

सरीपुरा के भुइयन देवी मंदिर के पीछे 630 केवी ट्रांसफार्मर से रात 11 बजे लपटें निकलने लगीं। मरम्मत के दो घंटे बाद यह दोबारा जल गया। उधर, मंगलवार दोपहर 12 बजे केतन विहार के चित्रांश स्कूल के पास 630 केवी ट्रांसफार्मर में खराबी से इलाके के 200 घरों में चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही।





यहां भी बिजली के लिए परेशान रहे लोग

- चिनहट कस्बा, गंगा विहार, बुद्ध विहार, बलराम नगर, साईं विहार, बिहारीपुरम, आनंद विहार में रहा संकट।

- बहरौली के मुकुंद खेड़ा, मिहीलाल खेड़ा, युगराज खेड़ा के 50 घरों की 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही।

- यहियागंज के बर्तन बाजार, टाट पट्टी में सोमवार रात 9 बजे एबीसी जलने से तड़के चार बजे तक अंधेरा रहा।

- चौक के चोबदारी मोहल्ला कश्मीरी मोहल्ला में कुछ घरों में सुबह तक गायब रही बिजली।

- ठाकुरगंज, चौपटिया, ऐशबाग, मोतीझील, आशियाना, गोमतीनगर, इंदिरानगर में एबीसी जलने से संकट।





बीते पांच दिन की बिजली खपत

15 मई 1676 मेगावाट

16 मई 1692 मेगावाट

17 मई 1750 मेगावाट

18 मई 1855 मेगावाट

19 मई 1890 मेगावाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed