{"_id":"5ecf6aa90afb9a33b309938a","slug":"people-upset-because-of-not-getting-ration-card-website-closed-down","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः चार हजार राशनकार्ड अटके, वेबसाइट बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः चार हजार राशनकार्ड अटके, वेबसाइट बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में जिन जरूरतमंदों के पास राशन कार्ड नहीं है, लॉकडाउन में उनका सर्वे कर कार्ड बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई थी। निगम कर्मियों ने हर वार्ड में सर्वे किया और फॉर्म भरवाए।
विज्ञापन
उनकी फीडिंग कंप्यूटर पर कराई, करीब चार हजार राशन कार्ड खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा डिजिटाइजेशन में देरी के कारण अटक गए हैं। खाद्य विभाग ने अब अपनी वेबसाइट भी बंद कर दी है। ऐसे में जिन लोगों ने फॉर्म भरे, उनके राशन कार्ड जारी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
पुराने लखनऊ में आने वाले जोन छह के वार्डों में 800 से ज्यादा राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं। पार्षद राजकुमार सिंह राजा ने बताया कि रोज तमाम लोग शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों से करेंगे बात
नगर निगम ने सर्वे कर आवेदन सत्यापन रिपोर्ट के साथ आपूर्ति विभाग को भेज दिए हैं। वहां से ऑनलाइन राशन कार्ड जारी होगा। निगम की ओर आपूर्ति विभाग को 10 लैपटॉप व कंप्यूटर ऑपरेटर भी दिए गए ताकि काम जल्द हो। यदि कहीं समस्या है तो आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। - राकेश यादव, अपर नगर आयुक्त
सभी को मिलेगा राशन
वेबसाइट दुरुस्त हो रही है। पूरे प्रदेश में साइट नहीं चल रही है। जो भी फॉर्म आए हैं, उनके राशन कार्ड साइट चालू होने पर बनेंगे। शहरी क्षेत्र में नगर निगम राशन किट उपलब्ध कराएगा और ग्रामीण क्षेत्र में जिला प्रशासन राशन किट देगा। -आरडी पांडेय, एडीएम खाद्य व रसद
जोनवार भेजे फॉर्म
जोन फॉर्म
1 209
2 134
3 878
4 847
5 600
6 815
7 436
8 44
सभी को मिलेगा राशन
वेबसाइट दुरुस्त हो रही है। पूरे प्रदेश में साइट नहीं चल रही है। जो भी फॉर्म आए हैं, उनके राशन कार्ड साइट चालू होने पर बनेंगे। शहरी क्षेत्र में नगर निगम राशन किट उपलब्ध कराएगा और ग्रामीण क्षेत्र में जिला प्रशासन राशन किट देगा। -आरडी पांडेय, एडीएम खाद्य व रसद
जोनवार भेजे फॉर्म
जोन फॉर्म
1 209
2 134
3 878
4 847
5 600
6 815
7 436
8 44