अयोध्या में रामजन्मभूमि के समतलीकरण के दौरान मिले मंदिर के अवशेष, ट्वटिर पर लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रामलला के गर्भगृह की खुदाई में मिले मंदिरों के अवशेष पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट करने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।
संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि सच को दबा सकते है। मगर बहुत दिनों तक छुपा नहीं सकते। एक दिन वो सामने ज़रूर आता है। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए हो रही खुदाई में दुर्लभ मूर्तियां सामने आई हैं।
दरअसल, रामजन्मभूमि परिसर के पुराने गर्भगृह स्थल के समतलीकरण का कार्य श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में 11 मई से चल रहा है। समतलीकरण के कार्य में अब तक खुदाई के दौरान मंदिर के अवशेष सहित विभिन्न कलाकृतियां, आमलक व विभिन्न प्रकार के पत्थर मिले हैं। इनमें देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प, कलश और शिवलिंग भी शामिल हैं। जिस पर लोगों का कहना है कि इससे पुष्ट होता है कि यहां पहले राम मंदिर था।
संबित पात्रा के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा कि देश में कोरोना बेकाबू हो चुका है। मोदी सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए फिर से मंदिर मस्जिद वाला प्रोपेगेंडा खड़ा किया जा रहा है।
देश में कोरोना बेकाबू हो चुका है,मोदी सरकार हाथ खड़ा कर दिया है अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए फिर से मंदिर मस्जिद वाला प्रोपेगेंडा ।#Fail_PM
— Raja Santa (@rajasanta33) May 21, 2020
इन्होंने दी ये प्रतिक्रिया
ये सब खजुराहो की मूर्तियों के अवशेष है
— 'GANDHI' RAJIV JAINY (@jainymoney) May 21, 2020
और चाहिए तो दतिया चले जाओ वहां सडको के किनारे हज़ारो खंडित मूर्तिया मिल जाएँगी जिनमे किसी के सर नहीं होगा किसी का हाथ नहीं होगा कोई कहीं से खंडित होगी और कोई कहीं से
सब की फोटो खींच लाना और रोज एक नया ट्वीट पोस्ट करते रहना
सभी के फोटो डालो संबित जी देश को पता तो चले श्री राम जी के वैभव का
— ॐ इक्ष्वाकु वंश,{ जय हो ऋषभ देव भगवान, सचिन जैन} (@Tathastu1008) May 21, 2020
अब कृपा करके इन सबूतों को नष्ट होने से बचाइए ,अयोध्या में ही एक छोटे म्यूजियम का निर्माण करवा के उसमे इन्हें प्रदर्शित करवाने की व्यवस्था बनवाईये ।
— Annapurna ...सर्वे भवन्तु सुखिनः (@ManyaPande) May 21, 2020