फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People protested against the non-opening of the Health and Wellness Center.

Lucknow News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर न खुलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Oct 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
People protested against the non-opening of the Health and Wellness Center.
प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। फैजुल्लागंज में बुखार और डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही सामने आई है। रविवार सुबह हनुमंत नगर वेलनेस सेंटर तय समय पर न खुलने से नाराज लोगों ने केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में स्थानीय लोग सुबह नौ बजे केंद्र पहुंचे तो पाया कि डॉक्टर और स्टाफ के कमरे में ताला लटका था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि केंद्र पर डॉक्टर और नर्स कभीकभार ही आते हैं। अधिकतर दिनों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही सफाई के बाद मरीजों को दवा देकर लौटा देते हैं। बुखार और डेंगू के बढ़ते मामलों के बावजूद इस तरह की लापरवाही से लोगों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

इसके बाद ममता त्रिपाठी प्रदर्शनकारियों के साथ गाजीपुर बलराम वेलनेस सेंटर पहुंचीं तो वहां सिर्फ सफाईकर्मी मौजूद था। इसके बाद जब आदर्शपुरम वेलनेस सेंटर पहुंचीं तो वहां भी ताला लटका मिला। उन्होंने कहा कि जब बीमारी का प्रकोप बढ़ा हुआ है, तब केंद्रों का समय पर न खुलना स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही पर सवाल उठाता है। प्रदश्रन में आरएस गुप्ता, रूपेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, जगतपाल सिंह, विनोद सिंह तोमर, अमित शुक्ल, अमित तिवारी, अभिषेक मिश्र, शिवेंद्र मिश्र, अनूप सिंह और दुर्गा वाहिनी की उपाध्यक्ष प्रियंका बाजपेई शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed