{"_id":"64fef69052990b7747070e9b","slug":"people-protest-on-road-in-sitapur-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: बारिश में सड़क के गड्ढों में भरा पानी, लोगों ने धान बोकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: बारिश में सड़क के गड्ढों में भरा पानी, लोगों ने धान बोकर जताया विरोध
Mon, 11 Sep 2023 05:25 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:25 PM IST
सार
सीतापुर जिले में लोगों ने सड़क की खस्ता हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए गड्ढों में धान बो दिया। सड़क पर बड़े गड्ढे थे जिसे लेकर वो प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
सड़क पर धान बोते लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भीषण बारिश ने बीते 16 घंटो में जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय संग शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने नैपालापुर मार्ग में बीच सड़क पर धान बोकर अनोखा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उधर, पिसावां ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय लौकी के मूल भवन का कमरा भारी बारिश में ढह गया। गनीमत रही कि अवकाश होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
इसके अलावा लोहारबाग, विजयलक्ष्मी नगर और कांशीराम कालोनी संग दर्जनों स्थानों पर लोग बारिश की दुश्वारियों का सामना करते नजर आए।