{"_id":"5e8869d68ebc3e72b7540b23","slug":"people-pays-respect-to-cleaners-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों के सम्मान में कहीं पुष्प वर्षा तो कहीं पहनाई नोटों की माला, लोगों ने कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों के सम्मान में कहीं पुष्प वर्षा तो कहीं पहनाई नोटों की माला, लोगों ने कही ये बातें
Sat, 04 Apr 2020 04:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Apr 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मियों को पहनाई नोटों की माला।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के सेक्टर-12 में पार्षद वीरेंद्र जसवानी की अगुवाई में इलाके के लोगों ने नगर निगम के सफाई कर्मियों पर फूल बरसाए। लोगों ने कहा कि कोरोना से इस लड़ाई में सफाई कर्मी योद्धा की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका उत्साह बढ़ाना सबका कर्तव्य है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाने की अपील कर चुके हैं। इसी तरह इलाके में पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इसी तरह फैजुल्लागंज के लोगों ने भी सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुक्रिया कहा।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी, आशा मौर्य, मीना पांडेय, वीपीएस तोमर, इशरत जहां, तारा श्रीवास्तव, अंजनी कुमार शर्मा व अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने फैजुल्लागंज की अलग-अलग कॉलोनियों में सफाई कर्मियों को नोटों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन