{"_id":"5c796c95bdec227cde53005c","slug":"people-have-given-sons-name-abhinandan-on-seeing-bravery-of-iaf-pilot-abhinandan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विंग कमांडर अभिनंदन का पराक्रम देख बेटे का नाम रख दिया 'अभिनंदन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विंग कमांडर अभिनंदन का पराक्रम देख बेटे का नाम रख दिया 'अभिनंदन'
Fri, 01 Mar 2019 11:02 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई/गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई/गोंडा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
abhinandan varthaman
- फोटो : Social Media
वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के पराक्रम से प्रभावित होकर हरदोई, गोंडा और लखनऊ के इटौंजा में नवजात का नाम अभिनंदन रख दिया गया। नवजातों के माता-पिता की इच्छा है कि पायलट की तरह ही उनका बेटा भी बड़ा होकर परिवार व देश का नाम रोशन करे।
हरदोई के शाहाबाद निवासी दीपू अवस्थी की पत्नी मोनिका अवस्थी ने बृहस्पतिवार शाम पांच बजे शाहजहांपुर के एक नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया। वहीं, शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में पोर्टरगंज निवासी राजन मिश्र की पत्नी नीतू मिश्रा ने बेटे को जन्म दिया।
राजन ने बताया कि बड़ा होने पर वह बेटे को सेना में भेजेंगे। बीकेटी ब्लॉक के इटौंजा स्थित चंदनापुर निवासी मोहित सिंह की पत्नी सविता ने शुक्रवार सुबह छह बजकर सात मिनट पर सीएचसी में पुत्र को जन्म दिया। अभिनंदन के भारत आने की खुशी में पायलट के नाम पर ही अपने बेटे का नाम रख दिया। ब्यूरो