{"_id":"68892a105a928727e60c85b2","slug":"people-got-angry-at-electricity-officers-in-front-of-deputy-cm-lucknow-news-c-13-knp1050-1314904-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिप्टी सीएम के सामने बिजली अफसरों पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिप्टी सीएम के सामने बिजली अफसरों पर भड़के लोग
विज्ञापन
फहद के घर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। फूलबाग स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में करंट से सात वर्षीय फहद की मौत के बाद मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। उनके साथ बिजली निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, एसडीओ अमित कुमार और जेई उज्ज्वल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने तीनों अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई।
दोपहर करीब 1:30 बजे उपमुख्यमंत्री शंकरपुरी पहुंचे। उन्होंने उस ट्रांसफार्मर यार्ड का निरीक्षण किया, जिससे चिपकने से फहद की मौत हुई थी। उन्होंने देखा कि यार्ड के चारों ओर जाली लगा दी गई है, लेकिन इस पर उन्होंने असंतोष जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ जाली लगाना काफी नहीं है, यार्ड के चारों ओर मजबूत दीवार बनाएं।
लोगों ने की लापरवाही की शिकायत
स्थानीय निवासियों ने उपमुख्यमंत्री को क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। लोगों ने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही से यह हादसा हुआ। कई बार शिकायत के बावजूद न तो कटे तार हटाए गए और न ही ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था की गई। मौके पर अधिशासी अभियंता अरुण कुमार और एसडीओ अमित कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विद्युत सुरक्षा निदेशालय को निर्देश- जल्द पूरी करें जांच
फहद की मौत के मामले की जांच कर रही विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम को उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जांच जल्द से जल्द पूरी कर रिपोर्ट सौंपें। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द ही उन्हें पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।