{"_id":"60b7dbbc8ebc3e34d94aa22f","slug":"people-brake-corona-curfew-in-lucknow-gw-reporters-news-lko5807143169","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सड़कों पर निकला वाहनों का रेला, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सड़कों पर निकला वाहनों का रेला, लगा जाम
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू को लेकर अभी कोई ढील तो नहीं दी गई है, मगर संक्रमण घटने से लोगों में खौफ व पुलिस की सख्ती कुछ कम हो गई है।
नतीजतन लोग एक बार फिर बेपरवाह होकर बाहर निकलने लगे हैं। इसके चलते बुधवार को हजरतगंज चौराहा और डालीगंज सब्जी मंडी में वाहनों का रेला दिखा।
कोरोना कर्फ्यू के चलते शहर के बड़े चौराहों पर भी यातायात काफी कम हो गया था। इसके चलते चौराहों पर इन दिनों ट्रैफिक सिग्नल बंद हैं।
हालांकि यातायात पर नजर रखने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ही पुलिस तैनात रहती है। कोरोना संक्रमण का असर कम होने से इन दिनों एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलने लगे हैं।
बुधवार को हजरतगंज चौराहे पर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते रहे। यहां ट्रैफिक सिग्नल बंद होने के चलते जाम लग गया तो पुलिसकर्मियों ने एक-एक तरफ के वाहन रोककर यातायात सुचारु कराया।
इसी तरह डालीगंज में सब्जी मंडी और हसनगंज कोतवाली के पास गल्ला मंडी के आसपास भी दिन में जाम लग गया। हालांकि यहां कुछ देर में स्थित सामान्य हो गई। इसी तरह चारबाग, कैसरबाग और हुसैनगंज चौराहे पर भी बुधवार को वाहनों का रेला दिखा।