फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People associated with Changur's network are giving threats

Lucknow News: छांगुर के नेटवर्क से जुड़े लोग दे रहे धमकियां

Tue, 15 Jul 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
People associated with Changur's network are giving threats
प्रेसवार्ता करते विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय।
लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने आरोप लगाया है कि धर्मांतरण कराने के आरोपी छांगुर उर्फ जलालुद्दीन के नेटवर्क से जुड़े लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से पिछले सप्ताह कई पीड़िताओं की घर वापसी कराई गई है। इसके बाद से ही उन्हें और पीड़िताओं को धमकी दी जा रही है। गोमतीनगर स्थित आवास पर सोमवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान गोपाल राय ने ये आरोप लगाए। इस दौरान लव जिहाद से पीड़ित युवतियों ने आपबीती भी सुनाई।
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने छांगुर के नेटवर्क के कारनामों का पर्दाफाश किया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और यूपी एटीएस ने छांगुर की गिरफ्तारी की। आरोप लगाया कि छांगुर और उसके गुर्गे धमकाकर हिंदू युवतियों, महिलाओं और किशोरियों का धर्म परिवर्तन कराते थे। उनके साथ दुष्कर्म होता था। जबरन इस्लाम कुबूल करने का दबाव बनाया जाता था। जब उन्हें धमकियां मिलीं तो वे गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से उचित सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि उन पर पहले भी दो बार इस्लामिक कट्टरपंथियों की ओर से जानलेवा हमला किया जा चुका है। फिर भी उन्हें पहले से मिली सुरक्षा हटा ली गई है। इसे लेकर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed