फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People are upset, the DM was satisfied after inspecting an agency.

Lucknow News: लोग परेशान, एक एजेंसी का निरीक्षण कर डीएम हो गए संतुष्ट

Fri, 13 Mar 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
People are upset, the DM was satisfied after inspecting an agency.
एजेंसी में पहुंचे डीएम।
लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी बृहस्पतिवार को कानपुर रोड स्थित बीपीसीएल की एजेंसी ममता गैस सर्विस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया, प्रतिदिन की आपूर्ति, बुकिंग और वितरण व्यवस्था की जानकारी एजेंसी संचालकों से ली। एजेंसी संचालकों ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 700 से 800 बुकिंग प्राप्त हो रही हैं, जिनकी डिलीवरी बुकिंग की वरीयता के अनुसार की जा रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। कंपनियों की गाइडलाइन के अनुसार 25 दिन के अंतराल पर गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया जारी रहेगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी एजेंसियां उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा, डीएम के निर्देश पर एडीएम (नागरिक आपूर्ति) ज्योति गौतम के निर्देशन में संयुक्त टीमों ने शहर की कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इनमें कपसेठिया इंडेन गैस, डोमेस्टिक इंडेन गैस, लालबाग इंडेन गैस, सहकारी गैस एजेंसी, स्मृति गैस एजेंसी, गीता गैस एजेंसी, तेलीबाग गैस एजेंसी, रुक्मणि गैस एजेंसी और किरण गैस एजेंसी शामिल हैं। प्रशासन के मुताबिक कहीं भी कोई अनियमितता नहीं मिली। इस मौके पर जिला आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed