फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People are not able to filling form for new electricity connection

झटपट पोर्टल दे रहा बिजली कनेक्शन आवेदकों को झटका

Sat, 20 Feb 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
People are not able to filling form  for new electricity connection
बिजली कनेक्शन आवेदक नहीं कर पा रह आवेदन। - फोटो : ??? ?????
ऐशबाग निवासी आमिर बीते बुधवार से घरेलू प्रीपेड बिजली कनेक्शन को पोस्टपेड कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए साइबर कैफे संचालक ऑनलाइन फार्म तो भरता है लेकिन आवेदक को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सेंट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

गोमतीनगर निवासी अभय नया कनेक्शन लेेने के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन कराने की कोशिश कर रहे हैं। झटपट पोर्टल पर फार्म भरने की शुरुआत तो हो जाती है मगर, पीडीएफ फाइल डाउनलोड होने के बाद प्रक्रिया अटक जाती है।
विज्ञापन

यूपी पावर कॉर्पोरेशन का झटपट पोर्टल राजधानी सहित प्रदेशभर में बिजली कनेक्शन के आवेदकों को पिछले पांच दिनों से झटका दे रहा है। आवेदक झटपट पोर्टल पर नये कनेक्शन ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नये कनेक्शन के आवेदकों का हाल यह है कि सुबह साइबर कैफे पहुंच जाते हैं और शाम तक फार्म नहीं भर पाते हैं। इसके कारण दिनभर कैफे पर आवेदकों का जमावड़ा बना रहता है।
लेसा के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में रोजाना औसतन 200 नये बिजली कनेक्शन के आवेदन होते हैं। कुछ इलाकों में फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाती, पर ओटीपी आवेदक के मोबाइल पर सेंट नहीं हो पा रहा है। कुछ इलाकों में पीडीएफ फाइल अपलोड होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
बिल संशोधन भी ठप
राजधानी के उपखंड अधिकारियों ने बताया कि सर्वर की स्लो कनेक्टिविटी के चलते बिजली बिलों का संशोधन भी ठप है। ऐसे उपभोक्ता कई-कई दिन तक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बारे में अधिकारियों ने उच्च अफसरों को भी बताया कि पर स्थायी निराकरण नहीं हो पा रहा है।
बीएसएनएल के नंबर पर सबसे ज्यादा मुश्किल
पावर कॉर्पोरेशन के एक अधिशासी अभियंता ने बताया कि बीएसएनएल के मोबाइल नंबर पर ओटीपी सेंट होने में सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। इससे आवेदक फार्म नहीं भर पा रहे है। इस तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

कर रहे अपडेट
मुख्य अभियंता लेसा (सिस गोमती), मधुकर वर्मा ने बताया कि यूपी पावर कॉर्पोरेशन झटपट पोर्टल पर उपभोक्ताओं को कुछ और सेवाएं मुहैया कराने जा रहा है। इसके लिए पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। इसके चलते कई दिनों से झटपट पोर्टल पूरी तरह से ठप है या रुक-रुक कर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed