फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People are falling ill as mercury rises

Lucknow News: पारा बढ़ने के साथ बीमार पड़ रहे लोग

Sun, 18 May 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
People are falling ill as mercury rises
लखनऊ। पारा चढ़ने के साथ लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है। प्रमुख सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में रोजाना 40 से 50 मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। राहत की बात यह है कि भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है। सामान्य मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में करीब एक सप्ताह से डायरिया के मरीज बढ़े हैं। शनिवार को डायरिया के 15 मरीज आए। इनमें चार को भर्ती करना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, गर्मी व गलत खानपान लोगों को बीमार बना रहा है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया इमरजेंसी में शनिवार को 10 से अधिक मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर आए, इसमें दो की हालत खराब होने पर भर्ती किया गया।
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक, चार से पांच मरीज डायरिया के भर्ती हो रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हैं। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि हर दिन औसतन 10-12 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। इनमें से चार-पांच मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीकेटी के रामसागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े हैं। भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है।


गर्मी में इन बातों का रखें ख्याल
- बाहर निकलने से पहले अच्छे से पानी पीएं। खाना खाकर निकलें।
- धूप से बचने के लिए मुंह व हाथ को ढक कर निकलें।
- गर्मियों में सूती कपड़े पहनें।
- रोजाना चार से पांच लीटर पानी जरूर पिएं।
- मौसमी सब्जियों का सेवन करें।
- गन्ने का रस, नारियल पानी और फलों का जूस पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed