{"_id":"68a446593253bd08fd01cff2","slug":"pension-of-70-year-old-woman-was-stopped-by-showing-her-as-dead-in-lucknow-victim-appealed-to-dm-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: साहब मैं जिंदा हूं... फिर भी रोक दी मेरी पेंशन, 70 साल की राम दुलारी ने एसडीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: साहब मैं जिंदा हूं... फिर भी रोक दी मेरी पेंशन, 70 साल की राम दुलारी ने एसडीएम से लगाई गुहार
Tue, 19 Aug 2025 03:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:09 PM IST
सार
साहब मैं जिंदा हूं... फिर भी मेरी पेंशन रोक दी गई। हाथ जोड़ रही हूं, इसे शुरू करवा दीजिए। 70 साल की राम दुलारी ने समाधान दिवस पर अधिकारियों से गुहार लगाई।
विज्ञापन
पेंशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में कागजों पर मृत दिखाकर समाज कल्याण विभाग ने 70 साल की राम दुलारी की पेंशन बंद कर दी। सवा साल से वह दफ्तरों के चक्कर लगाकर अपने जिंदा होने का सुबूत दे रही हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को वह बख्शी का तालाब तहसील पहुंचीं और समाधान दिवस पर अफसरों से गुहार लगाई। एसडीएम से कहा... साहब मैं जिंदा हूं। फिर भी पेंशन बंद कर दी गई, हाथ जोड़ रही, इसे जारी करवा दीजिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने दौलतपुर के चकबनकट निवासी राम दुलारी की शिकायत सुनी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। ये भी कहा कि जांच कराएं कि आखिर किसने और किस आधार पर राम दुलारी की पेंशन बंद की। अगर कोई जांच में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उधर, डीएम विशाख जी ने सदर तहसील में जनसुनवाई की। यहां कई शिकायतें प्रधानमंत्री आवास संबंधी थीं। इसमें उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यहां कुल 17 शिकायतें आईं। इनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बीकेटी तहसील में दौलतपुर के ग्रामीणों ने गांव में दाह संस्कार के लिए जमीन आरक्षित करने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा हनुमंतपुर की रहने वाली कमला देवी ने बताया कि तीन साल पहले उनका प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हो गया था। उसमें उन्होंने काम किया था, लेकिन आज तक उनको मजदूरी का भुगतान नहीं मिला। एसडीएम ने सचिव से पूछा तो वह टालमटोल करने लगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द भुगतान कराया जाएगा।