फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pension halted, women rushing about... elderly climbing up and down the stairs of Vikas Bhawan.

Lucknow News: पेंशन पर ब्रेक, दौड़ रहीं महिलाएं...विकास भवन की सीढि़यां चढ़-उतर रहे बुजुर्ग

Wed, 16 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Pension halted, women rushing about... elderly climbing up and down the stairs of Vikas Bhawan.
पेंशन की जानकारी के लिए विकास भवन पहुंचीं महिलाएं और अन्य लोग।
लखनऊ। दोपहर 12:50 बजे विकास भवन के तीसरे तल पर प्रोबेशन विभाग के कार्यालय से बाहर निकलीं पारा क्षेत्र की मीना सैनी के चेहरे पर चिंता की लकीरें थीं। खाते में छह माह से पेंशन नहीं पहुंची थी। यह चौथी बार था, जब उन्हें कुछ दिन इंतजार करने का आश्वासन मिला था। मीना का कहना था कि उनके परिवार में कोई नहीं है जो पेंशन की जानकारी के लिए विकास भवन आ सके। उन्हें ही चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यह समस्या केवल मीना की नहीं थी। कई निराश्रित महिलाएं बैंक पासबुक और आधार लेकर पेंशन की जानकारी करने पहुंची थीं।
विज्ञापन

लखनऊ में 60 हजार से अधिक निराश्रित महिलाएं हैं। इनमें से ज्यादातर को छह माह से पेंशन नहीं मिली है। कर्मचारी बजट न होने और कुछ दिन इंतजार करने का जवाब देते हैं। वहीं, अधिकारी पेंशन की रकम खातों में भेजे जाने का दावा करते हैं। मगर अटकी पेंशन शुरू कराने की आस में महिलाएं विकास भवन की दौड़ लगा रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर पांडेय का कहना है कि पेंशन निदेशालय से भेजी गई है। कभी-कभार आधार से लिंक खाते में पैसा चला जाता है। बजट व अन्य कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

सफर में दिक्कतें, किराये में डेढ़ से 200 रुपये का खर्च
विकास भवन आने में महिलाएं सफर में तो दिक्कतें झेलती ही हैं, डेढ़ से 200 रुपये किराया भी लग जाता है। बालागंज से तीसरी बार आई महिला ने बताया कि पहले 15 अगस्त तक पेंशन आने की बात कही थी। अब 25 सितंबर तक इंतजार करने के लिए कहा है। बताया कि किराये में करीब डेढ़ सौ रुपये लग जाते हैं। मीना सैनी का कहना था कि एक बार में 200 रुपये खर्च होते हैं। पारा क्षेत्र की राशिदा भी छह माह से पेंशन का इंतजार कर रही हैं। ठाकुरगंज में रहने वाली कलावती दूसरी बार पेंशन की जानकारी करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चक्कर लगाए, अब कहा डीबीटी कराओ
पेंशन का पताकर सीढि़यों से उतर रहीं पांडेयगंज की अनिला तीसरी बार विकास भवन पहुंची थीं। बताया कि पहले इंतजार करने के लिए कहा था। अब बताया कि बैंक जाकर डीबीटी कराओ। गणेशगंज की माया को भी एक वर्ष से पेंशन नहीं मिली है। उन्हें भी बैंक जाकर डीबीटी की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा गया।

पेंशन की जानकारी के लिए विकास भवन पहुंचीं महिलाएं और अन्य लोग।

पेंशन की जानकारी के लिए विकास भवन पहुंचीं महिलाएं और अन्य लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed