फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PDA Pathshala was run in a closed school, case filed against SP leader

Lucknow News: बंद स्कूल में चलाई पीडीए पाठशाला, सपा नेता पर मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
PDA Pathshala was run in a closed school, case filed against SP leader
सपा की पीडीए पाठशाला।
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर कम छात्र संख्या का हवाला देकर विलय किए गए प्राथमिक विद्यालय उमरभारी में पीडीए पाठशाला चलाए जाने पर सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष मिश्रा ने सैरपुर थाने में तहरीर देकर स्कूल की रसोइयां से जबरन ताला खुलवाकर उसमें पीडीए पाठशाला चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने तहरीर में कहा है कि एक जुलाई को विद्यालय का विलय करीब के ही बढ़ौली गांव में कर दिया गया। खाली विद्यालय परिसर में रसोइयां मालती रहती हैं जो साफ-सफाई का काम देखती हैं। कुछ दिन पहले सपा नेता पूजा शुक्ला ने विद्यालय का ताला तोड़कर परिसर में पीडीए पाठशाला चलाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक ने उच्चाधिकारियों को दी। इस पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बीएसए रामप्रवेश का कहना है कि उमरभारी प्राथमिक विद्यालय में पूजा शुक्ला ने जबरन घुसकर विद्यालय का संचालन किया और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इसके बाद प्रधानाध्यापक की ओर से तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed