{"_id":"5b9a816c867a557ea77ac34c","slug":"pcs-officers-promoted-to-higher-grade-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 पीसीएस अधिकारियों को मिली 7600 ग्रेड पे वेतनमान में पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 पीसीएस अधिकारियों को मिली 7600 ग्रेड पे वेतनमान में पदोन्नति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Sep 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 22 पीसीएस अधिकारियों को चयन वेतनमान ग्रेड पे-7600 में पदोन्नति दे दी है। इनमें 2004 से 2007 बैच के 9 और 2008 बैच के 13 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला ने बताया है कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर ग्रेड पे-6600 में कार्यरत 22 पीसीएस अधिकारियों को ग्रेड पे-7600 में प्रमोट किया गया है।
विज्ञापन
इनमें 2004 बैच के विनोद कुमार, 2006 बैच के मदन चंद्र और 2007 बैच के चंद्र प्रकाश, अशोक कुमार सिंह, मृत्युंजय राम, अवधेश सिंह, साहब लाल, प्रवीना व केहरी सिंह को अपने से कनिष्ठ अधिकारी की प्रोन्नति की तिथि से पदोन्नति दी गई है। इन्हें वास्तविक पदोन्नति का लाभ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मिलेगा।
विज्ञापन
इनके अलावा 2008 बैच केभानु प्रताप यादव, विधान जायसवाल, राजेश कुमार सिंह, बलराम सिंह, शैलेंद्र कुमार भाटिया, देवी प्रसाद पाल, अंजू लता, जयनाथ यादव, गुलाब चंद्र, राम सुरेश वर्मा, रणविजय सिंह, दयानंद प्रसाद व विनेाद कुमार गौड़ को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। सभी अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ उनके वर्तमान पद पर ही देने का आदेश दिया गया है।