फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS officer transfer in UP.

यूपी में 17 आईपीएस अफसरों के तबादले

Tue, 02 Feb 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Feb 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
PCS officer transfer in UP.

राज्य सरकार ने सोमवार को पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अफसरों की तैनाती में बदलाव किया है।

विज्ञापन


इस क्रम में पांच एडीजी, तीन आईजी, एक डीआईजी व आठ पुलिस कप्तानों को इधर से उधर किया गया है।

सीतापुर व उन्नाव में नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है। इनमें से 14 अफसर स्थानांतरणाधीन थे।

स्थानांतरणाधीन आईजी अभिसूचना मुख्यालय पद्मजा चौहान को भ्रष्टाचार निवारण संगठन का आईजी बनाया गया है।

पवन कुमार बने सीतापुर के एसपी

PCS officer transfer in UP.

तबादले के इस क्रम में तीन आईपीएस इधर से उधर हुए हैं। राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग की सहमति लेने के बाद इसके आदेश जारी कर दिए।

उन्नाव के कप्तान पवन कुमार को अब सीतापुर का एसपी बनाया गया है।

सीतापुर में तैनात रहे एसपी कवींद्र प्रताप सिंह को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

अभी तक एसपी रेलवे, लखनऊ के पद पर तैनात आईपीएस नेहा पांडे को उन्नाव का नया एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed