{"_id":"6872c19596619258c60948e2","slug":"pay-the-electricity-bill-otherwise-the-house-will-be-dark-lucknow-news-c-13-lko1070-1289144-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमा कर दें बिजली बिल, नहीं तो घर में हो जाएगा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमा कर दें बिजली बिल, नहीं तो घर में हो जाएगा अंधेरा
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग ने उन लोगों को जगाने की मुहिम शुरू की है, जो बिजली तो खूब जला रहे हैं, मगर बिल जमा नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि बकाया बिल जमा न करने पर उनके घर किसी भी पल अंधेरा हो सकता है।
शनिवार को इस मुहिम की शुरुआत लखनऊ सेंट्रल जोन के सभी उपकेंद्रों से की गई। मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि उपकेंद्र के कर्मचारी बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें तय तारीख तक बिल का भुगतान करने की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस चेतावनी के बाद भी जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेगा तो उसके घर की बिजली काट दी जाएगी।
अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि सबसे ज्यादा बिजली बिल के देनदार ठाकुरगंज क्षेत्र में हैं, जिसके लिए चौपटिया उपकेंद्र पर सुबह से उपभोक्ताओं को चेतावनी देने का सिलसिला शुरू किया गया है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि इसके बाद भी बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटी गई तो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।