फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pay GST through UPI, Debit Card and Credit Card

GST In UP: यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से कीजिए GST का भुगतान, करदाताओं को सुविधा देने के लिए बड़ा फैसला

Fri, 01 Mar 2024 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Mar 2024 08:29 AM IST
सार

अब यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से जीएसटी का भुगतान किया जा सकता है। इस सुविधा से करदाताओं के लिए जीएसटी का भुगतान करना आसान हो जाएगा। जीएसटी में अब ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Pay GST through UPI, Debit Card and Credit Card
फाइल फोटो

विस्तार

एक राष्ट्र एक कर प्रणाली के अन्तर्गत लागू जीएसटी व्यवस्था के तहत करदाताओं को सुविधा देने और कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। करदाताओं की सुविधा के लिए गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स नेटवर्क (जीएसटीएन) द्वारा यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जीएसटी का भुगतान करने की आजादी दी गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश की जीएसटी आयुक्त मिनिस्ती एस ने ये जानकारी देते हुए बताया की इस सुविधा को देने से करदाताओं के लिए जीएसटी का भुगतान करना आसान हो जाएगा। जीएसटी में अब आफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


अभी 11 राज्यों में ये सुविधा शुरू की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के अववा दिल्ली और गुजरात भी शामिल हैं। धीरे-धीरे सभी राज्यों को इस सेवा से जोड़ दिया जाएगा। मास्टरकार्ड, वीडा और डायनर्स कार्ड के सभी क्रेडिट व डेबिट कार्डों से जीएसटी भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी पोर्टल पर ई भुगतान के लिए लिंक दिया गया है। इस पर जाने के बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई का विकल्प चुनने के बाद बैंक का चयन किया जा सकेगा। नियम व शर्तों के अधुबंध बॉक्स का क्लिक करने के बाद भुगतान का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed