{"_id":"678d258cceb32eb2e3039519","slug":"pawan-sagar-veteran-became-champion-in-above-65-years-category-in-cii-up-golf-tournament-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CII UP गोल्फ टूर्नामेंट: पिता-पुत्र की जोड़ी ने लहराया परचम, पवन वेटरन 65 वर्ष से अधिक वर्ग में बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CII UP गोल्फ टूर्नामेंट: पिता-पुत्र की जोड़ी ने लहराया परचम, पवन वेटरन 65 वर्ष से अधिक वर्ग में बने चैंपियन
Sun, 19 Jan 2025 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:47 PM IST
सार
CII UP गोल्फ टूर्नामेंट में पिता-पुत्र की जोड़ी ने परचम लहराया। इसमें पवन सागर वेटरन 65 वर्ष से अधिक वर्ग में चैंपियन बने।
विज्ञापन
सिद्धार्थ सागर एवं गगन वोहरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ गोल्फ क्लब में गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित हुआ। इसमें सिद्धार्थ सागर ने सीआईआई यूपी गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको पछाड़ते हुए ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं उनके पिता पवन सागर वेटरन 65 वर्ष से अधिक वर्ग में चैंपियन बने।
विज्ञापन
लखनऊ गोल्फ क्लब में आयोजित टूर्नामेंट में लांगेस्ट ड्राइव में सबसे बेहतरीन शॉट खेलते हुए जोहेब सिद्दीकी ने बाजी मारी। वहीं नियरेस्ट टू पिन में वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव अव्वल रहे। जूनियर वर्ग में अबीर सिंह विजेता बने जिन्होंने एकांश प्रताप सिंह को पीछे छोड़ा। एकांश को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
महिला वर्ग में दीपा वत्स विजेता व बबली नंदा उपविजेता रही। सीनियर वेटरन में राजेश नारायण विजेता व एएस कपूर उपविजेता रहे जबकि वेटरन में पवन सागर चैंपियन बने। उनसे पिछड़े देवेंद्र मोहन को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 0-9 हैंडीकैप में ऋषि खन्ना पहले व जेपीएस सियाल दूसरे, 10-14 हैंडीकैप में विनोद सिंह पहले व अतुल कत्याल दूसरे एवं 15-18 हैंडीकैप में इंद्र पाल पांडेय पहले व शिशिर सोमवंशी दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
ये लोग किए गए सम्मानित
इलाक्षी धवन राठौड़ व कर्मण्य दत्त तिवारी को सांत्वना पुरस्कार मिले। समापन समारोह में लखनऊ गोल्फ क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा (रिटायर्ड आईएएस), कैप्टन आरएस नंदा, सचिव रजनीश सेठी और संयूक्त सचिव कम कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए।