{"_id":"666ab2ec399090c9ea06b8a8","slug":"patliputra-chandigrah-express-engine-got-failed-in-amethi-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: इंजन फेल होने से सवा दो घंटे खड़ी रही पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्स्प्रेस, मालगाड़ी का इंजन लगाकर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: इंजन फेल होने से सवा दो घंटे खड़ी रही पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्स्प्रेस, मालगाड़ी का इंजन लगाकर भेजा गया
Thu, 13 Jun 2024 02:20 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:20 PM IST
सार
अमेठी के लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र अप एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन में मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जा रही पाटलिपुत्र अप एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन तकनीकी कारणों से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे निहाल गढ़ रेलवे स्टेशन के पास फेल हो गया जिससे ट्रेन ठहर गई। गर्मी में यात्री परेशान होने लगे। जिसके बाद मालगाड़ी का इंजन जोड़कर करीब सवा दो घंटे विलंब से ट्रेन गंतव्य को रवाना की गई।
विज्ञापन
पाटिलपुत्र से चलकर चंडीगढ़ को जा रही पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन सुबह 5.31 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी बीच अप की मेन लाइन पर होम सिंग्नल के पास 5.41 बजे चलते समय ट्रेन का इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: पुलिस में कुछ गोपनीय पदों को आउटसोर्सिंग से भरने पर विचार, बाद में डीजीपी मुख्यालय ने कहा पत्र त्रुटिपूर्ण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा का शपथ पत्र हो रहा वायरल, बड़ी चूक का किया जा रहा दावा
ट्रेन पायलट संजय कुमार यादव ने यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी जिसके बाद कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया। इंजन फेल होने के बाद सिंदुरवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाया गया। मालगाड़ी के इंजन को सुरक्षा व संरक्षण नियमों के तहत 6.50 बजे ट्रेन से जोड़ा गया। तब 7.15 बजे ट्रेन को निहालगढ़ से लगभग सवा दो घंटे बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि 5.31 बजे ट्रेन आ गईं थी जिसे 7.15 बजे मालगाड़ी के इंजन को मंगाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।