{"_id":"64b3f6d1e430e8d42f069d44","slug":"patients-with-fever-vomiting-diarrhea-increased-in-rainy-season-na-news-c-13-1-336861-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बरसात में बढ़े बुखार-उल्टी दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बरसात में बढ़े बुखार-उल्टी दस्त के मरीज
Sun, 16 Jul 2023 07:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 16 Jul 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
उल्टी-दस्त के अधिक मिले मरीज
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इस्माइलपुर में 32 मरीज पहुंचे। ये मरीज बुखार-जुकाम व पेट दर्द से परेशान थे। चिकित्सकों ने पहले इनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उसके बाद एक सप्ताह की दवाई दी। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित अधिक मरीज आ रहे हैं।
दोपहर में दिखा सन्नाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गापुरवा में 28 मरीज सुबह 11 बजे तक पहुंचे। दोपहर में यहां पर सन्नाटा दिखाई दिया। मेले में आए शिवम ने बताया कि जिला अस्पताल से बुखार की दवा ली थी। दवा फायदा नहीं की तो यहां से दवा ले रहा हूं।
नजर आई भीड़
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर बाजार में 57 मरीजों ने इलाज करवाया। इस केंद्र पर मरीजों की भीड़ नजर आई। दोपहर तक मरीज आते-जाते रहे। इस केंद्र पर आए राहुल ने बताया कि मौसम बदल रहा है। बुखार की चपेट में आ गया था। इससे हाथ-पैरों में बहुत दर्द हो रहा है। अब दवा ली है तो उम्मीद है जल्द ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
सीतापुर। बरसात के बीच मरीज भी बढ़ रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ दिखी। मेले में बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित लोग दवा लेने पहुंचे। जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श के बाद दवा ली। सुबह के समय अधिकांश केंद्रों पर भीड़ नजर आई। दोपहर में सन्नाटा पसर गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को एक सप्ताह की दवाएं दी गई। साथ ही कई मरीजों को जिला अस्पताल से जांच करवाने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मेले में करीब साढ़े तीन हजार मरीजों ने पहुंचकर इलाज करवाया।