{"_id":"68c1e6b2360e18a42c0bee64","slug":"patients-will-be-admitted-on-500-beds-in-the-cancer-institute-lucknow-news-c-13-lko1070-1378499-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैंसर संस्थान में 500 बेड पर भर्ती होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैंसर संस्थान में 500 बेड पर भर्ती होंगे मरीज
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते चिकित्सक।
लखनऊ। कल्याण सिंह अतिविशिष्ट कैंसर संस्थान में जल्द ही 500 बेड पर मरीज भर्ती होने लगेंगे। फिलहाल संस्थान में 280 बेड पर मरीज भर्ती हो रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. मदन लाल ब्रह्म भट्ट ने बुधवार को संस्थान में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि संस्थान में सप्ताह में छह दिन ओपीडी चल रही है। यहां रोजाना चार साै मरीज आ रहे हैं। इस समय आठ ऑपरेशन थियेटर के माध्यम से प्रति सप्ताह औसतन 12 से 15 सर्जरी की जा रही हैं। संस्थान में ब्लड बैंक की स्थापना की जा चुकी है। चिकित्सा शिक्षा के लिए चार नए विभागों की मान्यता भी ली गई है। शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए आईआईटी जैसे संस्थानों से 11 एमओयू किए गए हैं।
निदेशक ने बताया कि प्रदेश सरकार की मदद से आधुनिक तकनीक वाली मशीनें खरीदी गई हैं। इनमें साइबर नाइफ, पेट सीटी, उच्चस्तरीय ब्रेकीथेरेपी डिजिटल रेडियोग्राफी, अल्ट्रासाउंड मशीन शामिल हैं। जल्द ही यहां टेमोथेरेपी, डिजिटल पैथोलॉजी, न्यूरोसर्जिकल माइक्रोस्कोप की खरीद की जाएगी।
संस्थान में प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष, आयुष्मान भारत योजना, असाध्य रोग योजना और पंडित दीनदयाल कैशलेस योजना चल रही है। इससे हजारों की संख्या में रोगियों को लाभ मिल रहा है।