फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patients in Lari are not even getting wheelchairs

Lucknow News: लारी में मरीजों को व्हीलचेयर तक नहीं मिल रही

Fri, 21 Nov 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Patients in Lari are not even getting wheelchairs
लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर न मिलने पर मरीज को गोद में उठाकर ले जाया गया।
लखनऊ। केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में दिल के गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर-व्हीलचेयर नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी से ओपीडी भेजे गए दिव्यांग मरीज को व्हीलचेयर तक नहीं मुहैया कराई गई। तीमारदार उन्हें गोद में उठाकर ले गए।
विज्ञापन

हरदोई निवासी सुरेश एक पैर से दिव्यांग हैं। सुबह सीने में दर्द उठने पर परिजन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने दिल की बीमारी बताते हुए लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में दिखाने की सलाह दी। आनन-फानन परिवारीजन सुरेश को लारी की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ओपीडी में दिखाने की सलाह देकर बाहर कर दिया। व्हीलचेयर तक नहीं दी गई। परिजनों ने इधर-उधर दौड़ लगाई, लेकिन व्हीलचेयर नहीं मिली। तब तक सुरेश इमरजेंसी के बाहर जमीन पर पड़े रहे। हताश परिजन उन्हें गोद में उठाकर ओपीडी लेकर पहुंचे। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि व्हीलचेयर-स्ट्रेचर सभी जगह उपलब्ध है। किस कारण से यह मरीज को नहीं मिल पाई, इसकी जांच कराई जाएगी।

लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर न मिलने पर मरीज को गोद में उठाकर ले जाया गया।

लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर न मिलने पर मरीज को गोद में उठाकर ले जाया गया।

लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर न मिलने पर मरीज को गोद में उठाकर ले जाया गया।

लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर न मिलने पर मरीज को गोद में उठाकर ले जाया गया।

लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर न मिलने पर मरीज को गोद में उठाकर ले जाया गया।

लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर न मिलने पर मरीज को गोद में उठाकर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed