{"_id":"6aab051d6a37c86da90d0f90","slug":"patients-distressed-by-heat-and-humidity-at-laris-opd-lucknow-news-c-13-lko1070-1923043-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लारी की ओपीडी में गर्मी-उमस से मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लारी की ओपीडी में गर्मी-उमस से मरीज बेहाल
विज्ञापन
लारी कॉर्डियोलॉजी की ओपीडी में मरीजों की भीड़।
लखनऊ। केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी की ओपीडी में हृदय रोगियों को इलाज के साथ गर्मी और उमस भी झेलनी पड़ रही है। करीब 400 मरीजों की रोजाना भीड़ वाली ओपीडी की एसी लंबे समय से खराब है। परिसर छोटा होने और पर्याप्त पंखे नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है।
लारी कॉर्डियोलॉजी की ओपीडी में रोजाना करीब 400 मरीज आते हैं। एक मरीज के साथ औसतन एक-दो तीमारदार होने से परिसर में भीड़ और बढ़ जाती है। बुधवार को कई मरीजों और तीमारदारों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि लंबे समय तक उमस भरे माहौल में बैठना पड़ रहा है। भीड़ के बीच हवा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत और बढ़ जाती है।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि उन्हें ओपीडी की एसी खराब होने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराकर व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।