फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patients are upset after waiting for three days for the test report at the CHC.

Lucknow News: सीएचसी में जांच रिपोर्ट के लिए तीन दिन का इंतजार, मरीज परेशान

Sat, 04 Apr 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Patients are upset after waiting for three days for the test report at the CHC.
रिपोर्ट लेने के लिए आई महिला परेशान।
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के दावों के विपरीत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में मरीजों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सीएचसी में खून की जांच रिपोर्ट समय पर न मिलने से गर्भवती महिलाओं और सामान्य मरीजों का पसीना छूट रहा है। नमूना देने के तीन दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है, जिससे मरीजों का सटीक इलाज बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


नियमतः जांच रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मिल जानी चाहिए, लेकिन अलीगंज सीएचसी जैसे केंद्रों पर बदहाली का आलम है। पुरनिया निवासी संगीता (25) ने एक अप्रैल को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया था। डॉक्टर के परामर्श पर उन्होंने नमूना तो दे दिया, जिसे जांच के लिए रामसागर मिश्रा अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार को जब वह रिपोर्ट लेने पहुंचीं, तो हाफ-डे ओपीडी का हवाला देकर उन्हें टाल दिया गया। यही हाल गर्भवती शिवानी कश्यप का रहा, जिन्होंने 24 मार्च को सैंपल दिया था और रिपोर्ट के लिए तीन दिन तक अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन


मोबाइल पर नहीं आ रही रिपोर्ट

जांच रिपोर्ट को ऑनलाइन और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजने का भी दावा फेल हो गया है। मरीजों के मोबाइल पर न तो मेसेज आ रहे हैं और न ही रिपोर्ट। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iजिन जांच की सुविधा सीएचसी में नहीं है, उनके नमूने बड़े अस्पतालों को भेजे जाते हैं। रिपोर्ट आने में हो रही देरी के संबंध में संबंधित अस्पतालों को पत्र भेजा जाएगा ताकि मरीजों को असुविधा न हो।I

I- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI

रिपोर्ट लेने के लिए आई महिला परेशान।

रिपोर्ट लेने के लिए आई महिला परेशान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article