फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passport theft of ujbekistan's girls who caught with sex racket

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं विदेशी युवतियों के पासपोर्ट गायब

Thu, 03 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
passport theft of ujbekistan's girls who caught with sex racket
लखनऊ। चिनहट थाने के विकल्पखंड-3 में लग्जरी-इन होटल में पकड़े गए सेक्स रैकेट में शामिल उज्बेकिस्तान की दोनों युवतियों के बारे में पुलिस तफ्तीश में जुटी है। इस सिलसिले में उज्बेकिस्तान की एंबेसी से भी संपर्क किया जाएगा। वहीं दोनों युवतियों के गायब पासपोर्ट के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है। अगर पासपोर्ट अफजल उर्फ राजा ने गायब किए हैं तो पुलिस उसके खिलाफ अलग से धाराएं बढ़ाएगी।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक,सोमवार रात होटल से दो विदेशी व दो पंजाब की युवतियों समेत कुल छह लोग पकड़े गए थे। पकड़ी गई दोनों युवतियां दिल्ली में काफी समय से रह रही थीं। वहीं से करीब एक महीने पहले लखनऊ लाया गया था। इसकी पुष्टि युवतियों ने भी पूछताछ में की है। इसकी जानकारी उज्बेकिस्तान एंबेसी को भी दी जाएगी। पुलिस केमुताबिक, इस गिरोह में कई रसूखदारों केशामिल होने की आशंका है। पुलिस बरामद सभी 11 मोबाइल की कॉल डिटेल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस केमुताबिक, इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, हैदराबाद, पुणे जैसे शहरों में फैला है। इन शहरों में यह गिरोह इंटरनेट पर ओयो रूम बुक कराते हैं। इसके बाद युवतियों को मुहैया कराते हैं। पुलिस मुख्य आरोपी अफजल उर्फ राजा और होटल लग्जरी इन के मालिक ललित शर्मा के मोबाइल के एक-एक नंबर की बारीकी से पड़ताल कर रही है ताकि उसमें कितने रसूखदार लोग शामिल है, इसकी जानकारी हो सके। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed