फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passengers are facing problems for tatkal tickets on Holi

दलालों का जालः यात्री खड़े रह गए, तत्काल की सीटें चंद मिनटों में फुल

Sat, 07 Mar 2020 03:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Mar 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
passengers are facing problems for tatkal tickets on Holi
Railway Recruitment Board

होली पर कन्फर्म सीटों की मारामारी यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। शुक्रवार को तत्काल टिकट की आस में यात्री काउंटर पर खड़े ही रह गए और सीटें देखते ही देखते फुल हो गईं। इधर, टिकट दलाल यात्रियों को कन्फर्म टिकट दिलवा रहे हैं और उनसे मोटी रकम भी वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ जंक्शन से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस में 162 तत्काल की सीटें थीं। लेकिन यात्रियों ने जब टिकट बुकिंग शुरू की तो चंद मिनटों में ही सीटें फुल हो गईं।
विज्ञापन

इसी तरह गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस में 110, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस में 48 और कुशीनगर एक्सप्रेस में 62 सीटें खाली थीं।

यात्री इन पर बुकिंग की आस लगाए थे, लेकिन सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी। उधर, चारबाग स्थित एक एजेंट से दिल्ली का टिकट बनवाने वाले यात्री ने बताया कि सात सौ रुपये अतिरिक्त देने पर लखनऊ मेल में थर्ड एसी का कन्फर्म टिकट मिल गया। ऐसे में रेलवे प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार में 10 से15 टिकट कर रहे बुक

passengers are facing problems for tatkal tickets on Holi
प्रतीकात्मक तस्वीर
पिछले दिनों प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर बनाने वाले दो शातिरों के पकड़े जाने के बाद आरपीएफ ने सख्ती दिखाई तो दलाल दुबक गए, लेकिन आरपीएफ के सुस्त होते ही दलाल फिर सक्रिय हो गए। प्रतिबंधित सॉफ्टवेयरों के जरिये दलाल एक बार में 10 से 15 तत्काल टिकट बुक कर लेते हैं।

यात्री पूछ रहे सवाल
तत्काल टिकट नहीं मिलने से नाराज फूलबाग निवासी अनुपम ने सवाल उठाया कि हम घंटों लाइन में लगते हैं और जब नंबर आता है तो मिनटों में सीटें फुल हो जाती हैं। ऐसा कौन सा रैकेट है, जो रेलवे अफसरों को छका रहा है।

वहीं अलीगंज निवासी नेहा सिंह ने कहा कि दिल्ली आना-जाना लगा रहता है, लेकिन बमुश्किल ही तत्काल में कन्फर्म टिकट मिल पाता है। काउंटर पर फॉर्म भरने में मुश्किल से तीन से पांच मिनट लगते हैं, लेकिन इसी बीच वेटिंग आ जाती है, जबकि टिकट दलाल कन्फर्म टिकट दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed