फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passengers are escaping thermal scanner by taking medicines at amausi airport

CoronaVirus Update: दवा खाकर थर्मल स्कैनर से बच रहे यात्री, एयरपोर्ट प्रशासन को मिली शिकायतें

Fri, 20 Mar 2020 04:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Mar 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Passengers are escaping thermal scanner by taking medicines at amausi airport
प्रतीकात्मक तस्वीर

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से आने वाले थर्मल स्कैनर को गच्चा देने के लिए क्रोसिन व पैरासिटामॉल खाकर सफर कर रहे हैं। दवा खाने से उनके शरीर का तापमान कम हो जाता है और जांच में बुखार का पता नहीं लगता। इससे कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन


ऐसी शिकायतें एयरपोर्ट प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं। जिस पर यात्रियों से अपील की गई है कि बुखार होने पर टीम को जानकारी देकर जांच करवाएं। अमौसी एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर से विदेश से आने वालों का बुखार चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं दुबई से आने वाले घबराहट मे बुखार होने पर क्रोसिन व पैरासिटामॉल खा रहे हैं। इससे यात्री जब अमौसी पहुंच रहे हैं और डॉक्टरी जांच में बुखार नहीं पता लगता। अमौसी से दुबई के लिए एयर इंडिया की आईएक्स-194/193 फ्लाइटों का आना-जाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होम क्वारंटीन की मुहर

वहीं, एयर इंडिया की ही लखनऊ-नई दिल्ली-दुबई के बीच चलने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट एआई-992 से भी लोग लखनऊ पहुंच रहे हैं। सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यात्री अगर घबराहट में बुखार की दवाएं खा रहे हैं तो एयरपोर्ट पहुंचने पर इसकी सूचना जांच टीम को दें। ऐसा करने पर उनकी व दूसरे यात्रियों की जान जोखिम में नहीं पड़ेगी।

एयरपोर्ट पर विदेश से आने वालों के हाथ पर होम क्वारंटीन की मुहर लगाना बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। यात्रियों को कोरोना को लेकर जागरूक किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि क्वारेंटीन में घर पर ही रहें। अगर, तबीयत खराब हो, बुखार या कोरोना के अन्य लक्षण नजर आएं तो तत्काल चिकित्सक के पास जाएं।

चारबाग पर स्क्रीनिंग नहीं

बैंकॉक से थी आशंका, अब थमेगी
थाईलैंड में कोरोना के मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन लखनऊ से बैंकॉक के बीच चलने वाली थाई स्माइ की फ्लाइट संख्या डब्लूई-333/334 पर अंकुश नहीं लगने से कोरोना संक्रमित पैसेंजरों के लखनऊ तक पहुंचने की आशंका बनी हुई थी। इस फ्लाइट को रोकने को लेकर प्रयास भी हुए। 22 मार्च से इस आशंका पर भी विराम लग जाएगा। सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय विमानों की लैंडिंग पर 22 मार्च से हफ्तेभर के लिए रोक लगा दी गई है।

चारबाग स्टेशन पर विदेशी नागरिकों की स्क्रीनिंग को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। बृहस्पतिवार को भी स्टेशन पर आगरा व दिल्ली से तीन विदेशी नागरिक पहुंचे, जिन्होंने पर्यटक केंद्र में जाकर जानकारियां जुटाई और वाराणसी के लिए निकल गए। जबकि उनकी स्क्रीनिंग की जानी चाहिए थी। अगर, पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सात से आठ विदेशी नागरिक चारबाग स्टेशन पहुंच चुकेहैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed