फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passenger arrested with fake passport

Lucknow News: फर्जी पासपोर्ट के साथ यात्री गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 07 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Passenger arrested with fake passport
फर्जी पासपोर्ट के साथ यात्री गिरफ्तार
सरोजनीनगर। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार रात सोमवार रात गोरखपुर के डेरवा स्थित लखनौरी गांव निवासी कमलेश कुमार को फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया। वह एयर एशिया की उड़ान से थाईलैंड जा रहा था। पूछताछ के बाद उसको सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी पासपोर्ट व आधार कार्ड कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे लखनऊ से थाईलैंड के बैंकॉक स्थित डॉन मुआंग जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट (एफडी 147) के यात्रियों की जांच की जा रही थी। इमीग्रेशन काउंटर पर अफसरों को कमलेश कुमार के पासपोर्ट पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी पहले विजिट वीजा पर थाईलैंड गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा से अधिक दिन रहने पर वहां की पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। पासपोर्ट बैनकर उसे भारत भेज दिया था।
विज्ञापन



नाम में हेरफेर कर फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया
आरोपी ने यहां पहुंचने पर अपने नाम में हेरफेर कर फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया। बैन किए गए पासपोर्ट में उसका नाम कमलेश यादव, पिता का नाम रामानंद के साथ ही डेट ऑफ बर्थ 02-07-1986 दर्ज थी। वर्तमान पासपोर्ट में उसका नाम कमलेश कुमार, पिता का नाम रामानंद यादव और डेट ऑफ बर्थ 10-05-1975 मिली। इस बार वह टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed