फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parties politicising relief camps, akhilesh says

अखिलेश बोले, राहत कैंपों को लेकर हो रही है राजनीति

Fri, 27 Dec 2013 07:59 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
parties politicising relief camps, akhilesh says

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि मुजफ्फरनगर के दंगा राहत शिविरों को लेकर राजनीति हो रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि चुनाव करीब देख कुछ लोग इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश में जुटे हैं।

अखिलेश ने बताया कि सरकार ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों से अपील की है और उनसे बातचीत करके तथा समझा बुझाकर घर वापस भेजने की कोशिश की जा रही है।

शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि मुजफ्फरनगर प्रकरण खत्म हो। राहत शिविरों से बहुत से लोग अपने घरों को लौट चुके हैं। जो शेष बचे हैं उन्हें भी वापस भेजने की कोशिश की जा रही है।

सरकार हालात सामान्य करने का प्रयास कर रही है। प्रशासन के लोग लगातार शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

सरकार की ओर से राहत शिविरों में कपड़े, कंबल और अन्य जरूरी वस्तुओं समेत काफी सहायता मुहैया कराई गई है। सरकार के अलावा अन्य लोगों ने भी राहत शिविरों में रहने वालों की मदद की है।
विज्ञापन


अब कोई एफएम चैनल के जरिये कंबल और कपड़े की सहायता उपलब्ध कराने को कहे तो इसके पीछे राजनीति ही तो है?

राहत कैंपों के लिए दिल्ली के एंबियंस मॉल में कंबल एकत्र करने किए जा रहे हैं। इसके  पीछे क्या है वह कहना नहीं चाहते। नेता जी, पार्टी और हम सभी चाहते हैं कि शिविरों में रह रहे लोग अपने घरों को लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed