फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parliament Case: Investigation of 25 mobile numbers written in Sagar's diary

संसद प्रकरण : सागर की डायरी में लिखे 25 मोबाइल नंबरों की पड़ताल, डायरी के एक पन्ने पर 30 लोगों के नाम लिखे हैं

Wed, 20 Dec 2023 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 20 Dec 2023 12:05 AM IST
सार

संसद की सुरक्षा भेदने के आरोपी सागर शर्मा की डायरी के एक पन्ने पर लिखे मिले 25 मोबाइल नंबरों की जांच एजेंसियां गहन छानबीन कर रही हैं। सभी नंबरों के आगे नाम भी लिखे हैं। साथ ही पांच नाम और भी हैं।

विज्ञापन
Parliament Case: Investigation of 25 mobile numbers written in Sagar's diary
सागर शर्मा के घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संसद की सुरक्षा भेदने के आरोपी सागर शर्मा की डायरी के एक पन्ने पर लिखे मिले 25 मोबाइल नंबरों की जांच एजेंसियां गहन छानबीन कर रही हैं। सभी नंबरों के आगे नाम भी लिखे हैं। साथ ही पांच नाम और भी हैं। पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये कौन लोग हैं? सागर का इनसे क्या कनेक्शन है? उधर खुफिया की एक टीम ने मंगलवार को भी जूते के शोरूम जाकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


प्रकरण में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दो दिन तक शहर में रहकर तफ्तीश करके लौट चुकी है। सागर की जो लाल डायरी बरामद हुई है उसके एक एक पन्ने पर 30 नाम लिखे हैं। जिनमें से 25 के मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन नंबरों की कॉल डिटेल के अलावा उनको इस्तेमाल करने वालों के बारे में जांच एजेंसी जानकारी जुटा रही है। पता कर रही है कि इसमें साजिश से जुड़ा कोई राज तो नहीं छिपा है।
विज्ञापन


लोडिंग-अनलोडिंग का करता था काम
सागर की दो फोटो सोशल मीडिया के जरिये सामने आईं हैं। जिसमें वह एक गोदाम में खड़ा दिखाई दे रहा है। पीछे बोरियों का ढेर लगा है। सूत्रों ने बताया कि ये तस्वीरें बंगलूरू की हैं, जहां सागर एक मिल में काम करता था। उसका काम माल लोडिंग व अनलोडिंग का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में पसरा सन्नाटा
सागर के पकड़े जाने के बाद से परिजन सहमे हुए हैं। उसी दिन से तमाम एजेंसियों ने परिजनों ने लगातार घंटों पूछताछ की। दो दिन तक स्पेशल सेल की टीम ने भी परिजनों ने पूछताछ की। घर खंगाला और दस्तावेज कब्जे में लिए। मंगलवार को सागर के घर में सन्नाटा पसरा रहा। परिजन घर के भीतर ही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed