{"_id":"60301b4c8ebc3ee8fb0410b0","slug":"parks-commercial-hub-stablished-with-green-coridor-lucknow-news-lko5657261198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती किनारे दोनों छोर पर चार लेन के ग्रीन कॉरिडोर संग बनेंगे पार्क, व्यावसायिक हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती किनारे दोनों छोर पर चार लेन के ग्रीन कॉरिडोर संग बनेंगे पार्क, व्यावसायिक हब
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नदी के किनारे दोनों छोर पर चार लेन के ग्रीन कॉरिडोर के साथ अब मनोरंजन पार्क, व्यावसायिक हब, होटल आदि भी बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव आरके तिवारी को एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने शुक्रवार को इसका प्रजेंटेशन भी दिया। इस प्रोजेक्ट को सहमति देते हुए मुख्य सचिव ने आवास विभाग को डीपीआर बनाने का आदेश कर दिया है। करीब 2,078 करोड़ रुपये ग्रीन कॉरिडोर पर खर्च होना प्रस्तावित है। डीपीआर बनने के बाद मुख्य सचिव बैठक कर तय करेंगे कि किस तरह बजट का इंतजाम किया जाएगा।
एलडीए वीसी ने बताया कि करीब 20 किमी लंबाई में दो भाग में ग्रीन कॉरिडोर बनेगा। पहला भाग आईआईएम से शहीद पथ तक रहेगा। दूसरा भाग शहीद पथ से किसान पथ को जोड़ेगा। दोनों ओर 24 मीटर चौड़ाई में बंधे के ऊपर चार लेन की सड़क होगी। इस ग्रीन कॉरिडोर के साथ शहर के विकास के लिए मनोरंजन पार्क, व्यावसायिक हब, होटल बनाने हैं। डीपीआर बनने के समय ही इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर दी जाएगी। ग्रीन कॉरिडोर के पास के लैंडयूज को भी एलडीए तय करने के लिए प्रक्रिया कराएगा। इससे नए नक्शे पास कर क्षेत्रीय अवस्थापना बजट जुटाने में मदद मिलेगी, जो शहर के विकास पर खर्च होता है।
प्रजेंटेशन में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि बंधा बनाने के लिए सिंचाई विभाग ने सहमति दे दी है। उनके प्रमुख सचिव खुद प्रजेंटेशन के दौरान थे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनको जमीन उपलब्ध करा दी जाए। इसके तुरंत बाद बंधा बनाना शुरू किया जा सकता है। अब पीडब्ल्यूडी, एलडीए और नगर निगम को सड़क बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। इसके लिए शासन भी बजट उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
50 लाख की आबादी को मिलेगा फायदा
एलडीए अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से पूरे लखनऊ की 50 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद शहर में आवाजाही के लिए बेहतर रोड नेटवर्क तैयार होगा। अभी तक के प्रोजेक्ट जैसे आउटर रिंगरोड से शहर के बाहर ही आवागमन सुगम होता। अब एलडीए की कोशिश है कि आउटर रिंगरोड को शहर के बीच से होते हुए सीतापुर रोड की तरफ से अयोध्या रोड की तरफ लिंक किया जाए।
अटल सांस्कृतिक संकुल के लिए मांगी जमीन
इधर, संस्कृति विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सांस्कृतिक संकुल का निर्माण करने का प्रस्ताव बनाया है। इसके लिए एलडीए से जमीन मांगी गई है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृ तिक संकुल के नाम से बहुमंजिला निर्माण होना है। संस्कृति निदेशालय के पत्र पर अब एडीएम प्रशासन ने एलडीए सचिव को जमीन का चुनाव कर बताने के लिए कहा है। इसके अलावा नगर निगम, सरोजनीनगर, बीकेटी, मोहनलालगंज तहसील के अधिकारियों को भी जमीन की तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्रीनबेल्ट की जमीन खाली करा रहा एलडीए
मुख्य सचिव ने एलडीए से सीतापुर रोड पर नवीन मंडी स्थल के पास की ग्रीनबेल्ट की जमीन कब्जामुक्त कराने पर भी जानकारी ली। इस पर वीसी ने बताया कि बृहस्पतिवार से यहां जमीन से कब्जा हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार तक यहां पूरी जमीन को कब्जामुक्त करा दिया जाएगा। इस मामले को विधायक नीरज बोरा ने विधानसभा में उठाया था। इसके बाद एलडीए ने यहां जमीन को खाली कराना शुरू कर दिया। यहां कब्जा कर पक्के निर्माण तक कर लिए गए। इन्हें जेसीबी लगाकर एलडीए को तोड़ना पड़ रहा है।