{"_id":"6705cb6e458202bbc108aff4","slug":"parking-will-be-made-in-kaiserbagh-bus-stand-lucknow-news-c-13-1-lko1029-907413-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैसरबाग बस स्टैंड में बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैसरबाग बस स्टैंड में बनेगी पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग में जाम की समस्या दूर करने के लिए अब नई पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए बस स्टैंड परिसर में खड़ी दर्जनों कंडम बसों का हटाया जाएगा। मंडलायुक्त ने मंगलवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिह और परिवहन विभाग के एआरएम अरविंद के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
पार्किंग की कमी से लोग कचहरी के बाहर सड़क पर ही वाहन खड़े करते हैं। समस्या दूर करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग बनाई गई, पर यह पर्याप्त नहीं है। इससे वकीलों के वाहन अब भी सड़क किनारे ही खड़े होते हैं। अब इनके लिए मंडलायुक्त ने कैसरबाग बस अड्डे के भीतर जगह खाली कराने का फैसला लिया है।
उधर, राजा नवाब अली रोड पर जिलाधिकारी कार्यालय, राजस्व परिषद व सिविल कोर्ट के पास से अतिक्रमण हटाने को लेकर मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी। नगर आयुक्त ने बताया कि रैंप बनाने के लिए बजट तैयार कर लिया गया है। फुटपाथ को खाली कराया जाएगा, जहां एक लेन में वाहन खड़ी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने कैसरबाग बस स्टेशन से चलने वाली 500 बसों का आवागमन कचहरी के सामने से प्रतिबंधित कर दिया है। अब ये सिटी स्टेशन और कैसरबाग कोतवाली के सामने से होकर जाएंगी। मंगलवार से यह आदेश प्रभावी था, लेकिन बसों का आवागमन कचहरी के सामने से देखा गया।
बलरामपुर अस्पताल के सामने से गुजर रहीं बसें
कैसरबाग स्टैंड से निकलने वाली बसें अब बलरामपुर अस्पताल के सामने से गुजर रही हैं। मंगलवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो अस्पताल के गेट के सामने इससे आवागमन प्रभावित नजर आया। पुलिसकर्मी यातायात संचालित कर रहे थे, लेकिन मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमओ ऑफिस चौराहे से बलरामपुर अस्पताल तक वाहनों की कतार दिखी।