Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parking will be built near Rumi Gate

Lucknow News: रूमी गेट के पास बनेगी पार्किंग

Thu, 07 May 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Parking will be built near Rumi Gate
हेरिटेज जोन का निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
लखनऊ। हुसैनाबाद में जाम की समस्या से निपटने के लिए एलडीए रूमी गेट के पास पार्किंग बनाएगा। इसमें बसों के साथ करीब 450 वाहन खड़े हो सकेंगे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को हेरिटेज जोन के निरीक्षण के दौरान इसका निर्देश दिया।
विज्ञापन

वीसी ने कहा कि रूमी गेट के पास अवैध पार्किंग से जाम लगता है। सर्वे के बाद रूमी गेट के बगल में पार्किंग के लिए 9000 वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है। यहां 15 बसों, 150 चार पहिया व 300 दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग तीन करोड़ रुपये खर्च कर बनाई जाएगी। पार्किंग में वाहनों के प्रवेश व निकासी के लिए रूमी गेट के बगल से 14 मीटर चौड़ा कॉरिडोर बनाया जाएगा। पैदल यात्रियों के लिए मुसाफिर खाना गेट से वैकल्पिक मार्ग दिया जाएगा। इसके अलावा हुसैनाबाद स्थित फूड कोर्ट के पीछे निर्माणाधीन लाइब्रेरी के पास 700 वर्गमीटर में पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन




ठेकेदार पर डेढ़ लाख का जुर्माना

एलडीए रेजिडेंसी के पास काम करवा रहा है। इसकी प्रगति धीमी मिलने पर उपाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था मेसर्स एफएन एंड कंपनी पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने सूरज कुंड पार्क परिसर के पास अवैध झुग्गी, शेड हटाने के निर्देश दिए। पार्क में तैनात कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए मशीन लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी महीने खुल जाएगी लजीज गली

हुसैनाबाद में एलडीए ने लजीज गली विकसित की है। इसमें 15 फूड कियॉस्क बनाए गए हैं। अभी टॉयलेट ब्लॉक का काम चल रहा है। प्रथमेश कुमार ने 15 दिन में काम पूरा कर इसी माह लजीज गली चलाने के निर्देश दिए हैं। वीसी ने नींबू पार्क में चल रहे सौंदर्यीकरण के काम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नए फाउंटेन जल्द चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed