{"_id":"6167c596201b42551933db5f","slug":"parishadiya-teachers-are-not-getting-salary-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने नहीं जारी की ग्रांट: चार लाख परिषदीय शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, त्योहार पर हो रही है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने नहीं जारी की ग्रांट: चार लाख परिषदीय शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, त्योहार पर हो रही है परेशानी
Thu, 14 Oct 2021 11:22 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:22 AM IST
सार
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के वेतन का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। शासन ने अभी तक कोई ग्रांट जारी नहीं की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
बेसिक शिक्षा परिषद के करीब चार लाख शिक्षकों को अक्तूबर महीने का वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा निदेशालय के प्रयास के बावजूद बुधवार को भी शासन से वेतन की ग्रांट जारी नहीं हो सकी। त्योहार के सीजन में वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आमतौर पर परिषदीय शिक्षकों को हर महीने की एक तारीख तक वेतन का भुगतान हो जाता है। अक्तूबर माह में मिलने वाले वेतन के लिए शासन तक लेटलतीफी के चलते वेतन की ग्रांट मंजूर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
लिहाजा 13 अक्तूबर तक शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। शासन से बुधवार शाम तक वेतन की ग्रांट जारी नहीं हुई थी।