फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parents forced me to enter in flesh trade, girl tells to police

‘अश्लील फिल्म बनाकर जिस्मफरोशी में उतारना चाहते हैं मां-बाप’

Fri, 27 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
parents forced me to enter in flesh trade, girl tells to police
डेमो प‌िक

लखनऊ के इंदिरानगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने अपने माता-पिता पर जिस्मफरोशी का दबाव बनाने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। किशोरी मंगलवार को एनजीओ की कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाने पहुंची। एसओ रूमा यादव ने बताया कि किशोरी की तरफ से एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


एसओ ने बताया कि किशोरी बीते सप्ताह घर से भाग गई थी। मंगलवार को उसे बदहवास हालत में भटकता देखकर लोगों ने एनजीओ की महिला कार्यकर्ताओं को सूचना दी। एनजीओ कार्यकर्ता किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंची।
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता जिस्मफरोशी का धंधा करते हैं। उसे भी इस दलदल में खींचना चाहते हैं। विरोध पर कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन को भी गलत धंधे में उतारा

parents forced me to enter in flesh trade, girl tells to police
डेमो प‌िक

आरोप है कि माता-पिता ने जबरन उसकी अश्लील फिल्म बना ली और जिस्मफरोशी न करने पर यू-ट्यूब, फेसबुक और वॉट्सएप पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी।

मौका पाकर वह घर से भाग निकली। एसओ ने बताया कि किशोरी को संरक्षण गृह भेज दिया गया है। आरोपों की छानबीन के लिए बृहस्पतिवार को उसके घर पर पुलिस की एक टीम भेजी जाएगी।

किशोरी का कहना है कि माता-पिता ने उसकी बड़ी बहन को भी जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया है। घर का माहौल बहुत खराब है। आधी रात को लग्जरी गाड़ियों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। 

मुहल्ले के लोग भी उससे व परिवार के किसी सदस्य से बात नहीं करते। उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। महिला थाने की एसओ ने कहा कि किशोरी पढ़ी-लिखी है। हालांकि, वह किस क्लास में पढ़ रही है, इस बारे में जानकारी से उन्होंने इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed