फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pankaj took the oath as President, and Jai Bhagwan took the oath as Senior General Secretary.

Lucknow News: पंकज ने अध्यक्ष और जय भगवान ने ली वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ

Sat, 18 Jul 2026 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pankaj took the oath as President, and Jai Bhagwan took the oath as Senior General Secretary.
पंकज ने अध्यक्ष और जय भगवान ने ली वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की कपूरथला युवाई इकाई का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पंकज मिश्रा ने अध्यक्ष और जय भगवान अग्रवाल ने वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि व लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अरविंद महेश्वरी, मनोज श्रीवास्तव, सहजाद हुसैन एवं बिलाल ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। सुमित अग्रवाल ने महामंत्री, मनप्रीत सिंह मो. सिराज ने ने मीडिया प्रभारी व नीरज मिश्रा ने विधि सलाहकार पद की शपथ ली। कुनाल कन्नौजिया, मो. नफीस, मनीष चंद्र ने मंत्री तो गगन अरोड़ा ने सचिव पद की शपथ ली। डॉ. संजय सोमानी को कपूरथला युवा लखनऊ व्यापार मंडल का चेयरमैन घोषित किया गया। विशिष्ट अतिथि व संगठन के प्रधान वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी, महामंत्री मनीष गुप्ता और कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed