{"_id":"61aa63a180930e7f7a66496e","slug":"panic-of-omicron-no-entry-in-nepal-without-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन की दहशत : अब बिना जांच नेपाल में घुसना मना, जांच अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन की दहशत : अब बिना जांच नेपाल में घुसना मना, जांच अभियान तेज
Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुपईडीहा (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, रुपईडीहा (बहराइच)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
सार
संक्रमण से बचाव के लिए नेपाल में अब बिना जांच के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारत से नेपाल जाने वाले हर नागरिक की सघनता के साथ चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशों में फैले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत नेपाल में भी पहुंच गई है। संक्रमण से बचाव के लिए नेपाल में अब बिना जांच के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारत से नेपाल जाने वाले हर नागरिक की सघनता के साथ चेकिंग की जा रही है। एक व्यक्ति संदिग्ध मिलने पर नमूना जांच के लिए काठमांडू भेजा गया है जिसके बाद चेकिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
नेपाल राष्ट्र के बांके जिला में प्रशासन ने भारत से नेपाल प्रवेश करने वाले यात्रियों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है। कोरोना के नए वेरिएंट का नेपाल में प्रवेश न हो, इसके लिए नेपाल में प्रवेश करने वाले सभी नागरिकों की जांच की जा रही है। जिला कोविड़-19 व्यवस्थापन समिति बांके के फोकल पर्सन तेज बहादुर वली ने बताया कि जमुनहा होकर नेपाल में प्रवेश करने वाले सभी नागरिकों की हेल्थ डेस्क पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डेस्क इंचार्ज गीता गिरी शाही ने बताया कि भारत से नेपाल आने वाले किसी भी नागरिक को बिना परीक्षण किए नेपाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बीते 24 घंटों में लगभग 300 सौ नागरिकों की जांच की गई है जिसमें एक संदिग्ध मिलने पर उसका नमूना लेकर परीक्षण के लिए काठमांडू भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से नेपाल लौटा था।
विज्ञापन
युवक को अलग वाहन की व्यवस्था कर उसके गृह जनपद भेजा गया है। वहां चिकित्सकों की निगरानी में रखने के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय जमुनहा के इंचार्ज मीन बहादुर विष्ट ने बताया कि नया वायरस भारत से नेपाल में आने आशंका को लेकर बॉर्डर पर कड़ाई कर दी गई है।