{"_id":"68e6a7585bb47c46910f14cd","slug":"panchayat-elections-draft-list-can-be-submitted-till-october-13-lucknow-news-c-91-1-brp1007-143370-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्वदेशी मेले के बहाने वोकल फॉर लोकल को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्वदेशी मेले के बहाने वोकल फॉर लोकल को मिलेगा बढ़ावा
Wed, 08 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर नगर। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर जनपद में 9 से 18 अक्तूबर तक भव्य स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर लोहिया भवन अकबरपुर में यह मेला आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को मंच देकर उनके उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देना है।
दीपावली के पूर्व इस आयोजन को स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री के सुनहरे अवसर के रूप में देखा जा रहा है। आमजन को भी इस मेले से सस्ते और गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पाद खरीदने का मौका मिलेगा, वहीं छोटे उद्यमियों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए मंच मुहैया कराया जा सकेगा। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें उपायुक्त उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा, वस्त्र उद्योग, कृषि, उद्यान, मत्स्य, श्रम, पर्यटन, संस्कृति और कौशल विकास मिशन जैसे विभाग प्रमुख रूप से शामिल होंगे। बैंकिंग सहायता के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक की भी भागीदारी रहेगी।