फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   panchayat election candidate promises for metro

यूपीः गांव के चुनाव में प्रत्याशी कर रहे मेट्रो चलवाने के वादे

Thu, 08 Oct 2015 11:38 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
panchayat election candidate promises for metro

लखनऊ में चिनहट सरांयशेख के मजरा नंदपुर के कालिका प्रसाद बुधवार दोपहर से परेशान हैं कि उनके चिनहट में जहां खेत-खलिहान हैं, नहर हैं वहां मेट्रो चलेगी। एक तो वो मेट्रो नहीं जानते दूसरा अगर वो चलेगी भी तो उनकी दुकान के किनारे से चलेगी कैसे।

विज्ञापन


रात को दुकान बंद कर घर जाने तक हर दूसरे आदमी से वो इस बारे में मालूमात करते रहे। सोने से पहले तमाम जतन से वो इतना जान गये कि उनके ‘नखलऊ में मेट्रो चल रही है, अब उनके गांव में भी वो दौड़ेगी अगर उन्होंने अपनी नेताइन को वोट दिया।’
विज्ञापन


पंचायत चुनावों के पहले चरण के मतदान का चुनाव प्रचार खत्म होने के पहले बुधवार को आखिरी दिन के चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी तो कईयों ने मतदाताओं को सब्जबाग के सपनों की सैरगाह ही करा दी। राजधानी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद का सेमीफाइनल बन चुके सबसे हाइप्रोफाइल वार्ड में अंतिम दिन प्रत्याशियों के साथ चलने वाले प्रचारकों ने ‘टेंपू हाई..’ करने के चक्कर में चिनहट में मेट्रो ही दौड़ाने की हामी तक भर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही कुछ सालों बाद मेट्रो नार्थ-साऊथ कारीडोर में मुंशी पुलिया तक दौड़ने लगे, लेकिन बुधवार को चिनहट केजुग्गौर इलाकों में जहां दो लेन की सड़क भी सलामत नहीं मिलती, मेट्रो दौड़ाने का ख्वाब तारी कर दिया गया।

हम कहिन कि रोड बनवाय दो, उई बोले कि सब्र करो मेट्रो चली..

panchayat election candidate promises for metro

सब्जी की दुकान चलाने वाले मजरा नंदपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कालिका ने बताया कि दोपहर केसमय लंबे चौड़े काफिले में नेताइन का जिताय निकले नेता जी केसाथ चले वाले पांव लागे, परचा थमाइन कहिन भौजाई का ही वोट चाही।

हमरे साथ के लोग बोले कि इहां सड़क चकाचक बनवाय दो बोले भइया की पहुंच ऊपर तक है सब्र करो मेट्रो चली। नाम तो परचे में न पढ़ पाने वाले कालिका बस चुनाव निशान ही याद कर तबसे लोगों से मेट्रो के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

दिन भर रेलगाडियों की तरह दौड़े काफिले

राजधानी का सबसे हाइप्रोफाइल वार्ड बन चुके चिनहट में एक साथ चार पहुंच वाले घरानों की महिलाओं के मैदान में होने केचलते दिन भर इलाके में भारी भरकम वीआईपी नंबरों वाली एसयूवी दौड़ती रहीं। नहर किनारे गमटी चलाने वाले परशुराम तो बस गाड़ियों की गिनती ही गिनते रहे।

किसी की गिनती 30 से ऊपर गई तो किसी की गिनती उन्होंने 40-45 तक भी करी। ओपेन जीप में कोई उनसे हाथ हिलाकर वोट मांगता दिखा। दुकानदारों-कारोबारियों ने बताया कि जुग्गौर रेगुलेटर पर दोपहर से शाम तक अमीनाबाद, चारबाग से जबरदस्त जाम इन्हीं से लगा।

जो गांव जोहार केलोगों ने इलाकों में पहली बार देखा। दिनेश पाल, देवेंद्र कुमार, राम किशोर तो वादों की झड़ी जाम के बीच चकराये कि नेता जी और उनकी नेताइन को काफिलों में ही खोजते रहे।

जुगाड़ की भी हद, वाइपर के सहारे 10 फुट ऊपर तक चिपकाये पोस्टर

panchayat election candidate promises for metro

गांव-देहात में पोस्टर पर पोस्टर, फाड़ने से बचने के लिये लोगों ने जुगत निकाली। फर्श साफ करने वाले वाइपर से पोस्टर घरों की दीवालों पर इतने ऊपर तक चस्पा कर दिये कि इसकी नौबत ही न आये।

गोमतीनगर के पाश इलाके में रहने वाले एक प्रत्याशी के पति राम निवास यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनकी पत्नी के पोस्टर बैनर हटवा दिये, इसे लेकर बृहस्पतिवार को वे पुलिस प्रशासन से शिकायत भी करेंगे। देर रात तक बड़े भारी घरों के बाहर बैठकी के लिये कुर्सियां बिछती रहीं और लोगों तक जुगाड़-पानी की सूचनायें गुपचुप पहुंचती रही।
अजीबोगरीब वादे जो सामने आये
- सड़कें ऐसी बनवाई जायेंगी कि 10 टयरा धड़धड़ाय के चलै।
- सब्र करो चचा इलाके में मेट्रो भी दौड़ी।
- 24 घंटे बिजली, वो भी एकदम 440 वाली
- अगर खेत किसी योजना में गये तो बंपर मुआवजा दिलवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed