{"_id":"6075d2c9b900da718706737e","slug":"panchayat-election-2021-first-phase-election-campaign-ends-voting-will-be-on-thursday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पहले चरण का प्रचार समाप्त, मतदान कल, इन जिलों में होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पहले चरण का प्रचार समाप्त, मतदान कल, इन जिलों में होगी वोटिंग
Wed, 14 Apr 2021 12:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:08 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। 15 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक प्रदेश के 18 जिलों में पहले चरण का चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान इन जिलों में होगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। 15 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक प्रदेश के 18 जिलों में पहले चरण का चुनाव होगा।
पहले चरण में 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों में 11,749 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायतों के 19,313 वार्डों में 71,418 उम्मीदवार, 14,789 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 108562 और 1,86,583 ग्राम पंचायत वार्डों में 107283 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार बीते एक महीने से जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे। सपा, भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपने उम्मीदवारों के समर्थन में सभा, बैठकें की।
विज्ञापन
इन जिलों में होगा पहले चरण का मतदान
अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में चुनाव होगा।

35 हजार से अधिक ने नामांकन दाखिल किए
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन के पहले दिन 35 हजार 595 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन 15 अप्रैल तक दाखिल किए जाएंगे। 16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे और 26 अप्रैल को मतदान होगा।
तीसरे चरण में 20 जिला पंचायतों के 746 वार्डों में 1412 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। 16801 क्षेत्र पंचायत वार्डों में 7445, 14379 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव के लिए 16738 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
ग्राम पंचायत के 1,80,473 वार्डों में 15 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 15 अप्रैल को भी नामांकन दाखिल किए जाएंगे।