{"_id":"6027bcd58ebc3ee8f36f4d2d","slug":"panchayat-elction-will-be-completed-before-up-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले हो जाएंगे पंचायत चुनाव: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले हो जाएंगे पंचायत चुनाव: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
Sat, 13 Feb 2021 05:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री व रायबरेली जिले के प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले पंचायत चुनाव हो जाएंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से होगी। पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट प्रदेश के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया। प्रदेश में छह एकलव्य स्कूल खुलने के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक इंटीग्रेटेड लैब भी स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय करो में भारी कटौती की है। यह बजट प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के सारस होटल में पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट प्रदेश के साथ ही पूरे देश के विकास के पहिए को तेजी से आगे बढ़ाने के लक्ष्य को रखकर बनाया गया है। देश में 15 हजार आदर्श स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार काम कर रही है। सरकारी जमीनों पर जिन लोगों के कब्जे हैं, उन्हे हटाकर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले के हर आम व्यक्ति को ध्यान में रखकर विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय को दो गुना करने का प्रयास कर रही है। एमएसपी बढ़ाकर उत्पादन लागत का डेढ़ गुना कर दिया गया है। साथ ही एमएसपी पर खरीद में भी यूपीए सरकार की तुलना में काफी वृद्धि हुई है। इससे अधिक किसानों को लाभ हुआ है। वर्ष 2020-21 में 43 लाख किसानों को इसका लाभ दिया गया है।