{"_id":"60b640b18ebc3e29bf5f92e1","slug":"panchayat-bypoll-will-be-held-on-12-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: पंचायत उप चुनाव 12 जून को, मतगणना 14 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश: पंचायत उप चुनाव 12 जून को, मतगणना 14 को होगी
Tue, 01 Jun 2021 07:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के पंचायत उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उप चुनाव के लिए मतदान 12 जून को होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर उप चुनाव 12 जून को होगा और मतगणना 14 जून को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उप चुनाव की अधिूसचना जारी कर दी।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक पंचायत उप चुनाव के लिए 6 जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 7 जून तक नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
12 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 14 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक दफ्तर में होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर होगी।
विज्ञापन