फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pancham Dhobi cast his vote before Maharaj Sanjay Singh in Amethi.

UP Election 2022: अमेठी में महाराज संजय सिंह से पहले पंचम धोबी ने बूथ पर डाला वोट, पिछली पीढ़ी से चल रही ये परंपरा

Sun, 27 Feb 2022 02:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Feb 2022 02:33 PM IST
सार

अमेठी के महाराजा संजय सिंह व उनकी पत्नी से पहले उनके बूथ पर पंचम धोबी ने मतदान किया है। यह प्रथा लंबे समय से चली आ रही है।

विज्ञापन
Pancham Dhobi cast his vote before Maharaj Sanjay Singh in Amethi.
पंचम धोबी (बायें), महाराजा संजय सिंह व उनकी पत्नी अमिता सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में पांचवे चरण के चुनाव के लिए मतदान जारी है। बूथों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह अमेठी जिले में भी मतदान जारी है। अमेठी सीट से महाराजा संजय सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। उन्होंने इस बार भी लंबे समय से चली आ रही परंपरा का पालन किया। उनके बूथ पर सबसे पहले पंचम धोबी ने वोट डाला और फिर संजय सिंह ने अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ मतदान किया।

विज्ञापन


संजय सिंह ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय रामनगर में बूथ संख्या 52 पर वोट करते हैं। इस बूथ की परंपरा रही है कि यहां पर सबसे पहले पंचम धोबी वोट करते हैं। इस बार भी यही हुआ पंचम धोबी के वोट करने के बाद महाराजा संजय सिंह व उनकी पत्नी अमिता सिंह ने वोट किया।
विज्ञापन


वोट करने के बाद पंचम धोबी ने कहा कि यह परंपरा मेरे पिता जी निभाते थे और अब मैं निभा रहा हूं। मेरे बाद मेरा बेटा निभाएगा। महाराज संजय सिंह इस प्रथा को अपने लिए शुभ मानते हैं। पंचम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि संजय सिंह इस बार भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह व उनकी पत्नी अमिता सिंह ने मतदान के लिए जाने से पहले अपनी कुल देवी सती के मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके बाद मतदान के लिए निकले।


अमेठी सीट पर संजय सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर आशीष शुक्ला को, सपा ने महाराजी प्रजापति को तो बसपा ने रागिनी तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed