{"_id":"c3c74ca535999704dd0642fe14409e70","slug":"panasonic-launches-special-dum-biryani-cooker","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनवी बिरयानी के लिए आया जापानी कुकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनवी बिरयानी के लिए आया जापानी कुकर
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
Updated Sat, 19 Oct 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबों के शहर लखनऊ के की मशहूर दम बिरयानी की ख्याति पूरी दुनिया में है। यही वजह है कि जापान की एक बड़ी कंपनी ने इसे बनाने के लिए एक स्पेशल कुकर बनाया है।
विज्ञापन
जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पैनासोनिक ने एक ऐसा कुकर बनाया है, जिसमें कुछ ही देर में आपकी मनपसंद दम बिरयानी बन जाएगी।
कंपनी का दावा है कि इस कुकर को खास ऐसी तकनीक से बनाया गया है कि बिरयानी की लज्जत और लखनऊ की खास शोखी बरकरार रहेगी।
इस स्पेशल बिरयानी कुकर को गोमती नगर के लाइनेज होटल में शुक्रवार को मैनेजिंग डायरेक्टर हाएदी नोरी ने लॉन्च किया।
मोरी ने हिंदी में अपनी बात रखने की कोशिश करते हुए बताया कि दम बिरयानी का टेस्ट और भारत के लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर ही इसे स्पेशल दम बिरयानी कुकर का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
नवाबों के शहर की अन्य खबरें आपको मिलेंगी यहां
उन्होंने बताया कि बिरयानी बनाने की लखनवी विधि पर काफी रिसर्च करने के बाद यह कुकर बनाया गया है। इसमें एक खास हीटर लगाया गया है, जो 1370 वॉट का है और एकदम से बंद न होकर हीट धीरे-धीरे कम करता है। कुछ इसी अंदाज में दम बिरयानी बनाई जाती है।
विज्ञापन
कंपनी ने इसकी कीमत 5395 रुपये रखी है। कंपनी का यह भी मानना है कि इसकी खासियत और सहूलियत को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा और लोग इसका लुत्फ उठाने के लिए इसे खरीदना पसंद करेंगे।
इसी के साथ कंपनी ने एक ऑटोमेटिक कुकर स्टीमर भी लॉन्च किया, जो खास तौर पर वेज और नॉन वेज मोमोज बनाने के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत है 3500 रुपये।