फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PAN cards of 16 thousand NRIs canceled in Uttar Pradesh

Attention NRI : उत्तर प्रदेश में 16 हजार प्रवासी भारतीयों के पैन कार्ड निरस्त, इसलिए की गई यह कार्रवाई

Thu, 20 Jul 2023 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 05:32 AM IST
सार

आयकर विभाग ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि यह प्रवासी भारतीय रिटर्न दाखिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
PAN cards of 16 thousand NRIs canceled in Uttar Pradesh
demo pic...

विस्तार

आयकर विभाग को अपने आवास का पता नहीं देने और रिटर्न नहीं भरने वाले उत्तर प्रदेश के 16 हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीयों के पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिए गए हैं। आयकर विभाग ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि यह प्रवासी भारतीय रिटर्न दाखिल कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने कहा कि जिन प्रवासी भारतीयों ने तीन वर्ष से आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है या संबंधित आयकर निर्धारण अधिकारी को अपनी नवीनतम आवासीय स्थिति के बारे में सूचित नहीं किया है, उन सभी के पैन निष्क्रिय हो गए हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान के सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सीए विवेक खन्ना ने बताया कि प्रवासी भारतीयों के लिए पैन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य नहीं है। जिन प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) और विदेशी नागरिकों का पैन (स्थायी खाता संख्या) आधार से जुड़ा नहीं होने के कारण निष्क्रिय हो गया है, उन्हें इसे सक्रिय कराने के लिए आयकर अधिकारी को आवास का प्रमाण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक खन्ना ने बताया कि निष्क्रिय पैन का मतलब यह नहीं है कि उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। पैन निष्क्रिय होने के बावजूद वह आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। निष्क्रिय पैन पर रिफंड और रिफंड पर ब्याज जारी नहीं किया जाएगा। निष्क्रिय पैन के लिए उच्च दर पर टीडीएस कटौती की जाएगी।


प्रदेश में रह रहे छह लाख प्रवासी भारतीयों के परिवार
प्रदेश में करीब छह लाख प्रवासी भारतीय हैं, जिनके परिवार यहां रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश अपना आयकर रिटर्न प्रदेश के आवासीय पते से दाखिल करते हैं। अप्रवासी भारतीयों को निवेश के लिए ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार ने अलग से एनआरआई विभाग बनाया है। प्रवासी और विदेशी निवेशकों को अधिकतम सुविधाएं देने के लिए अलग से नीति लाने की तैयारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed