{"_id":"67820d8a544e43ef170838b6","slug":"pallavi-patel-said-the-struggle-against-injustice-will-continue-raebareli-news-c-102-1-slko1037-125102-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पल्लवी पटेल बोलीं, अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पल्लवी पटेल बोलीं, अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष
Sat, 11 Jan 2025 03:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। लखीमपुर खीरी जाते समय विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का काफिला शुक्रवार को बिसवां-लहरपुर मार्ग पर न्यामूपुर गांव के पास रुका। अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारियों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया।
उन्हाेंने कहा कि वह पुलिस हिरासत में ग्रामीण रामचंद्र की मौत मामले में परिजनों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बेलगाम पुलिसकर्मियों को पहले यह बताएं कि वह सरकार के नौकर हैं। सरकार नहीं है।
पुलिसकर्मियों ने जिस शब्दावली का प्रयोग किया है, वह ठीक नहीं है। कहा कि अन्याय के विरुद्ध उनका संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से मानवेंद्र सिंह, अनुज वर्मा सोनू हरद्वारी लाल कमलेश आचार्य, सोनू कश्यप सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग ने एसपी को जारी किया नोटिस
अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने इस मामले में मानवाधिकार आयोग में एक परिवाद दायर किया है। इसका संज्ञान लेकर आयोग ने एसपी लखीमपुर खीरी को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में एसपी लखीमपुर खीरी को 29 जनवरी तक जवाब देने को कहा है।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद